मौसम

Haryana Weather: हरियाणा के इन आठ जिलों में अगले तीन घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट

भिवानी :- हरियाणा की आम जनता पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान है. वही पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है ऐसे में प्री मानसून और बिपरजॉय तूफान के आने का सब इंतजार कर रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भी आज बिपरजॉय तूफान हरियाणा में एंट्री करने वाला है. वही आज सुबह से हरियाणा के कुछ जिलों में रुक- रुक कर बारिश हो रही है. जिससे हरियाणा के फरीदाबाद, रेवाड़ी व अन्य जिलों मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में 25 जून के आसपास प्री मानसून बारिश की संभावित है, जिससे हरियाणा में मौसम में गिरावट दर्ज की जाएगी.

barish 2

ओलावृष्टि होने की भी संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के 8 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम गति की बूंदाबांदी हो सकती है. वही हल्की और मध्यम बारिश के साथ इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

इन आठ जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा जारी किये गए ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों व इनके आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे