Haryana Weather Today: हरियाणा में मूसलाधार बारिश बनी जी का जंजाल, हरियाणा के इन आठ जिलों में अलर्ट जारी
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ चुकी है. अब एक बार फिर से हरियाणा और दिल्ली पर खतरा मंडराने लगा है. पहाड़ों पर जमकर बरसात हो रही है जिस वजह से यमुना, टांगरी, मारकंडा और सोम नदी में धीरे-धीरे जल स्तर बढ़ने लगा है. बारिश की वजह से प्रदेश के 8 जिलों समेत दिल्ली की भी चिंता बढ़ गई है. बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से भी Alert जारी किया गया है.

बारिश ने फिर बढ़ाई हरियाणा सरकार की चिंता
कल दोपहर तक यमुना नगर स्थित हथिनी कुंड बैराज में पानी का बहाव ढाई लाख क्यूसेक तक पहुंच चुका था. ऐसे में पूर्वी और पश्चिमी नेहर की सप्लाई बंद कर दी गई है और पानी को यमुना नदी में डायवर्ट किया गया है. दिल्ली तक यमुना का पानी पहुंचने में तकरीबन 72 घंटों तक का समय लगता है. वहीं दूसरी तरफ, टांगरी नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है जिस वजह से अंबाला की 35 कॉलोनियों में फिर बाढ़ आ गई है.इसी वजह से स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है.
लगातार फतेहाबाद और सिरसा की तरफ बढ़ रहा है बाढ़ का पानी
टांगरी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिस वजह से 3 बच्चे भी बह गए लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को बचाया. वही घग्गर के टूटे तटबंध ठीक ना होने की वजह से भी सिरसा और फतेहाबाद जिले में बाढ़ का पानी बहता चला जा रहा है. फतेहाबाद जिले में तो बाढ़ का पानी रोकने के लिए सिरसा- हिसार नेशनल हाईवे को उखाड़कर बांध को 2 फीट और चौड़ा भी किया गया है. लोग भी अब अपने पशुओं और घरों के सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर प्रस्थान करने लगे हैं.
हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ बढ़ सकती है दिल्ली की भी परेशानिया
अंबाला- जगाधरी नेशनल हाईवे पर भी टंगरी नदी का पानी आ गया है. इसी प्रकार मारकंडा नदी में भी जल का बहाव काफी तेज है, जिस वजह से झाड़ू माजरा मार्ग तक पानी पहुंच गया है. पहाड़ों में हो रही तेज बारिश ने एक बार फिर से Haryana के साथ-साथ दिल्ली के लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है. पहले ही बड़ी मुश्किल से हालात को कंट्रोल में करने की कोशिश की जा रही थी, अब फिर बारिश होने से स्थिति और भी खराब हो सकती है. लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जो आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ा रहा है.

