मौसम

Rail Alert: हरियाणा के इन 12 जिलों मे अगले 3 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी, यहा से चेक करे जिलों की लिस्ट

चंडीगढ़ :- इन दिनों हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज हवाएं चल रही है और हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है.  जिस वजह से लोगों को भी गर्मी से राहत मिली हुई है. बारिश की वजह से हरियाणा के तापमान (Haryana Weather Update) में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है. आज की इस खबर में हम आपको हरियाणा के मौसम के बारे में जानकारी देंगे.

barish

अगले 3 घंटों में इन जिलों में हो सकती है भारी बरसात 

बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. जिसके अनुसार हरियाणा के फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, कैथल, गुरुग्राम आदि जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. हरियाणा (Today Weather Update) के इन जिलों में आज भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है, इसी वजह से यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया है. पिछले चार-पांच दिनों से हरियाणा के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है.

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाए 

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के हिसार, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, फतेहाबाद में भी मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. वही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है, जिस वजह से लोगों को अभी कुछ दिन गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. हरियाणा वासी भी गर्मियों के मौसम में गुलाबी ठंड का मजा ले रहे हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे