मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा के इन चार जिलों में आज होगी बारिश, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

भिवानी, Haryana Weather Today :- हरियाणा में आज मौसम सुहाना बना हुआ है. मानसून एक बार फिर थोड़ा सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राज्य में 24 घंटे में कुल 1.5 एमएम बारिश Record की गई है. अगस्त महीने के मुकाबले जून और जुलाई महीने में मानसून ज्यादा Active था. अगस्त में मानसून की बारिश थम सी गई थी. मौसम विभाग के मुताबिक, सामान्य तौर पर अगस्त माह में 108 एमएम तक बारिश होती है.

barish

कम बारिश होने की वजह से बढ़ी बिजली की खपत

अभी इस महीने 1 से 22 अगस्त तक मात्र 40.8 एमएम ही बारिश देखी गई है. यानि अभी सामान्य बारिश के लिए भी 62 एमएम बारिश और होनी चाहिए. मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पूरे मानसून के बारे में बताये तो अब तक 358.6 बारिश हुई है. लेकिन अभी भी 78 प्रतिशत बारिश का कोटा पूरा होना शेष है. वहीं मानसून सीजन में हरियाणा में बारिश की बात करें तो 460 एमएम बारिश होती है. अगस्त में बारिश कम होने से बिजली की खपत में बढ़ोतरी हुई है.

इस बार हुई कम बारिश 

22 अगस्त तक हरियाणा में बिजली की Demand 30.13 करोड़ यूनिट तक हो चुकी है. अगस्त महीने में कम बारिश होने के कारण उमस लोगों को बहुत परेशान कर रही है. इसके अतिरिक्त तापमान बढ़ा है. न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है. जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. कई जिलों में रात में हवा भी नहीं चल रही है जिसकी वजह से Temperature लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की माने तो अब अगस्त महीने में बारिश कम होने की वजह से गर्मी और तेज होगी. तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. आमतौर पर हरियाणा में अगस्त में 15 से 20 दिनों तक बारिश चलती है लेकिन इस बार कम बारिश देखी गई है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे