मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा के इन 3 जिलों में बारिश ने दिखाया जलवा, मानसून के पास बचा सिर्फ तीन दिन का कोटा

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में आज सुबह- सुबह ही प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिली. गुरुग्राम में हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति दिखाई दे रही है जिस वजह से आमजन को थोड़ी (Haryana Today Weather Update) परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है. गुरुग्राम के साथ-साथ अंबाला और पंचकूला में भी बारिश शुरू हो गई है. अब प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने वाला है. Monsoon के सक्रिय रहने की वजह से लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिली रहेगी.

barish

आज हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश 

आज हरियाणा में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर Alert भी जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, साथ ही (Haryana Today Rain Alert) तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. पिछले 24 घंटे में राज्य के 20 जिलों में 5.5MM बरसात दर्ज की गई है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद आदि जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है.

3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून  

मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है. हरियाणा में शुक्रवार से रविवार तक 3 दिन मानसून Active रहने वाला है. चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से 9 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से लेकर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. यदि पिछले 24 घंटों की बात की जाए, तो हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश कैथल जिले में हुई.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे