Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम, 30 जून तक बारिश की संभावना
चंडीगढ़, Haryana Weather Today :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है. कूलर, पंखे चलाने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. गर्मी की वजह से Temperature में भी लगातार वृद्धि हो रही है. हरियाणा के सिरसा जिले का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फिलहाल उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

एक बार फिर से करवट लेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है. इस वजह से पंजाब और हरियाणा में 30 June तक बारिश आने की संभावना बन रही है. मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए (Haryana Weather Update) बताया गया कि हरियाणा में एक बार फिर से दक्षिणी पूर्वी हवाई चलने वाली है. इन हवाओं के चलने से Haryana के लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलती हुई नजर आएगी.
अगले 24 से 48 घंटों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर के पूर्वी इलाकों में भी जल्द ही Pre- Monsoon की गतिविधियां शुरू होने वाली है. 25 से 30 जून के बीच आपको हरियाणा में प्री मानसून की गतिविधियों में विस्तार देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की तरफ से येलो Alert भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार हरियाणा के मौसम में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान परिवर्तन देखने को मिलेगा. इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बरसात भी दर्ज की जा सकती है.

