Haryana Weather Today: हरियाणा में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आज हल्की बारिश से बढ़ सकती हैं किसानों की मुश्किलें
हिसार :- राज्य में एक बार फिर से बारिश की संभावना बन रही है. आपको बता दें कि हरियाणा के मौसम में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है. इसके साथ ही ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. वहीं, बारिश की वजह से किसानों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है. यदि बारिश होती है तो तापमान में भी कमी आएगी और ठंड बढ़ सकती है.

किसानों को भी हो सकती है समस्या
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ का कहना है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के आंशिक Effect से 29 और 30 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल होने की आशंका बन रही है. इसके साथ ही प्रदेश में हल्की बारिश की वजह से Temperature में भी कमी ही सकती है. मौसम में बदलाव किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है.
बदलता मौसम फसलों के लिए खड़ी कर सकता है मुसीबत
फिलहाल खेतों में सरसों और गेहूं की बिजाई होनी है. ऐसे में किसानों के लिए समस्या उत्पन्न हो सकती है. यदि अगर बारिश होती है तो किसानों को समस्या हो सकती है. बदलते मौसम फसलों के अनुकूल नहीं है जो किसानों के नुकसान का कारण बन सकता है.


So nic Deepika ji