मौसम

Haryana Weather Update: आज हरियाणा के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी, बन सकते है बाढ़ के हालात

हिसार, Haryana Weather Update:- हरियाणा में मौसम काफी बदला- बदला नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. उत्तर हरियाणा के जिलों में तो बाढ़ की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग की (Haryana Today Weather Update) तरफ से आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बारिश का सिलसिला हरियाणा में कुछ दिन और जारी रहने वाला है. बारिश की वजह से अधिकतर जिलों में जलभराव की स्थिति हो गई है.

barish 3

आज हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बारिश 

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र आदि में तेज और दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिले रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत आदि में हल्की से मध्यम (Haryana Weather Update) बारिश आ सकती है. इसके विपरीत, पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा यानी कि सिरसा, हिसार, जींद, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी में मौसम परिवर्तन शील रहेगा. कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

17 जुलाई के बाद फिर होगा मौसम में परिवर्तन 

17 जुलाई के बाद मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिलेगा और मॉनसून की सक्रियता बढ़ती हुई दिखाई देगी. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदनलाल खीचड़ ने बताया कि मौसम में अभी ज्यादा बदलाव (Today Rain Update) देखने को नहीं मिलेगा. पूरे प्रदेश में पिछले दिनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के कारण हरियाणा राज्य के उत्तर और दक्षिण एवं दक्षिण पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश हुई है. प्रदेश में सामान्य से 85% ज्यादा बारिश हुई है. जिस वजह से हरियाणा के कुछ जिले डूबे हुए नजर आ रहे हैं. आधे हरियाणा में बाढ़ आ चुकी है, हरियाणा में 800 से भी ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे