Weather Update: अगले तीन घंटे में हरियाणा की इन तहसीलो में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट
चंडीगढ़ :- आज हरियाणा में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. सुबह-सुबह ही कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली हुई है. हरियाणा में बारिश का सिलसिला 2 दिनों तक और जारी रहने वाला है. मौसम विभाग की (Haryana Today Weather Update) तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.

इन तहसीलो में आने वाले दो-तीन घंटों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, कालका, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, नंगल चौधरी, नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी , पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बैरी, महम, रोहतक, सिवानी, हांसी, हिसार, अदमपुर, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पहोवा, शाहाबाद, अंबाला (Today Haryana Rain Update) आदि स्थानों पर भी तेज बारिश की संभावना बन रही है. 9 जुलाई तक हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती है. गर्मी से अभी कुछ दिन और लोगों को राहत मिली रहेगी
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/DicjtUzZt4
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 8, 2023

