Haryana Weather Update: अब तापमान बढ़ने से तपेगा हरियाणा, 23 के बाद फिर होगी झमाझम बारिश
चंडीगढ़, Haryana Weather Update :- हरियाणा में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां कुछ दिन पहले तक गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत (Haryana Weather Update) मिली है. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. कुछ स्थानों पर तेज धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई जिस वजह से Temperature में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई.

22 मई तक लोगों को परेशान करेगी गर्मी
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मदनलाल खीचड़ ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके अनुसार हरियाणा राज्य में आमतौर पर 22 May तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है. इसी दौरान बीच-बीच में पश्चिमी खुश्क व गर्म हवाएं चलने की भी संभावना बन रही है. गर्म हवा चलने की वजह से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है. आने वाले दो-तीन दिन हरियाणा के लोगों को सूर्य की तपिश परेशान कर सकती है.
23 मई से होगी हरियाणा में झमाझम बरसात
इसके बाद राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिस वजह से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 23 मई से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है.

