मौसम

हरियाणा में हीट वेव ने मचाया तांडव, बारिश को लेकर मौसम विभाग दी ये बड़ी जानकारी

हिसार :- हरियाणा (Haryana) में भीषण गर्मी अभी भी जारी है। प्रदेश के तीन जिलों सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राज्य के 8 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और झज्जर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। रेड ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है, विशेषज्ञों का कहना है।

garmi

अभी राहत के आसार नहीं 

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश नहीं होगी। साथ ही गर्मी से राहत भी अभी नहीं मिलेगी। 25 मई को वोटिंग के दिन राज्य के 16 जिलों में रेड अलर्ट और बाकियों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए। 26 और 27 मई को भी ऐसे ही हालात होंगे। लोग इस दौरान तेज गर्म हवाओं का सामना कर सकते हैं। 25 मई से राज्य में नोटपा शुरू होगा। इस दौरान लगातार नौ दिन भारी गर्मी पड़ती है। ऐसा होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आता है। यह हर वर्ष आता है।

काम बारिश से बनी गर्मी 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। बीते ढाई महीने में बारिश ३१% घटी है। प्रदेश के चार जिले, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि अंबाला में लगभग सामान्य बारिश हुई है। शेष 17 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। डॉक्टरों ने कहा कि गर्मी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। हांसी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु भी 22 मई को डिहाइड्रेशन के कारण हुई।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे