हिसार न्यूज़

Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरने लगेगें विमान, दुष्यंत चौटाला ने बताए फ़्लाइट रूट

चंडीगढ़ :- हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को सिविल एविएशन विभाग और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ Meeting ली. इस बैठक में गुरुग्राम हेलीपोर्ट से संबंधित विभिन्न साइट के बारे में चर्चा की गई. इस दौरान अधिकारियों की तरफ से भी अपने सुझाव रखे गए. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि Gurugram हेलीपोर्ट राज्य सरकार का काफी महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है. इस Project का कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा.

flight 2

इन रूटों पर शुरू होंगी हवाई सेवाए

केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत हरियाणा के Hisar Airport से देश के विभिन्न मुख्य शहरों के लिए हवाई यात्रा भी जल्द शुरू होंगी. अधिकारियों की तरफ से जल्द ही इसे अमलीजामा भी पहना दिया जाएगा. दुष्यंत चौटाला ने उड़ान योजना के तहत हिसार एयरपोर्ट से शुरू किए जाने वाले रूट्स की चर्चा करते हुए कहा कि Hisar से दिल्ली, चंडीगढ़, आदमपुर, देहरादून, गोरखपुर, जयपुर, अमृतसर, कुल्लू, जम्मू समेत अन्य शहरों के लिए हवाई उड़ान शुरू किए जाने की संभावनाए तलाश की जाएगी.

साल 2017 में की गई थी योजना की शुरुआत 

साथ ही डिप्टी सीएम की तरफ से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल 2017 को नगर विमानन मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान की शुरुआत की थी. इस योजना की शुरुआत टियर -2 और टियर- 3 शहरों में उन्नत विमान संरचना और एयर कनेक्टिविटी के साथ उड़े देश का हर नागरिक इस उद्देश्य से महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी.

साल 2026 तक तलाश किए जाएंगे 1000 मार्ग 

उड़ान के तहत पूरे देश में 220 गंतव्यो को साल 2026 तक 1000 मार्गों के साथ पूरा करने का टारगेट रखा गया है. इसका मुख्य उद्देश्य बिना संपर्क वाले गंतव्य को हवाई संपर्क प्रदान करना है. इस योजना ने भारतीय विमानन उद्योग के परिवर्तन में एक बड़ी भूमिका निभाई है. अब वह दिन दूर नहीं है, जब रेल परिवहन और सड़क परिवहन के साथ-साथ नागर विमानन हरियाणा में परिवहन का आधार बन जाएगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे