HKRN Admit Card: जाने कब तक HKRN पोर्टल से मिलेगा एडमिट कार्ड, हज़ारों युवाओं की चमकेगी किस्मत
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए आउटसोर्सिंग नियुक्तियों को Online माध्यम करके रोजगार प्राप्त करने की सुविधा देने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) को शुरू किया गया था. इन नौकरियों पर नियुक्त हुए कर्मचारियों को ईपीएफ ( Employee Provident Fund) और ईएसआई ( (Employee State Insurance Scheme of India) जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिलता है. बता दें कि भविष्य में आउटसोर्सिंग की आने वाली सभी सरकारी नौकरियां और निगमों की भर्तियां ऑनलाइन माध्यम से ही करवाई जा रही है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश में ठेकेदारी जैसी प्रथा को खत्मकर दिया गया.

HKRN के तहत किस प्रकार होती है भर्ती प्रक्रिया
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पदों पर भर्ती प्रक्रिया करवाई जाती है. सरकार ने 192 नेटवर्क के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देने योजना की शुरुआत की थी. बता दे कि यह भर्ती प्रक्रिया संविदा अर्थात् कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर ही की जाती है. कुछ समय पहले अनेकों भर्ती प्रक्रियाओ के लिए आवेदन भी करवाए गए थे. यदि आप भी इस प्रकार की भर्ती प्रक्रिया के इच्छुक है, तो आपने इसके लिए जरूर Apply किया होगा. इस भर्ती के बारे में आप ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं.
इन सभी उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया करवाई जाती है. यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं व 12वीं पास कर रखी है या आपके पास इंजीनियरिंग में किसी प्रकार का डिप्लोमा है, तो आपने इसके लिए आवेदन किया ही होगा. हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती की तरफ से अनेकों भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे. हरियाणा कौशल रोजगार निगम राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है, जिसके माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली भर्ती को ऑनलाइन माध्यम से ही पूरा किया जाएगा. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
इस दिन जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड
जिन विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है. उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दे कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इन भर्ती प्रक्रिया से संबंधित एडमिट कार्ड (HKRN Admit Card) जारी किए जा सकते हैं. हालांकि इसके बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई डेट घोषित नहीं की गई है कि इस दिन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

