चंडीगढ़

HKRN Job 2023: जल्द बदलेगी हरियाणा के 10000 युवाओं की किस्मत, HKRN के तहत मिलेगी पक्की नौकरी

चंडीगढ़ (HKRN) :- हरियाणा सरकार ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की स्थापना की थी. आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाने वाली भर्तियां अब HKRN के माध्यम से की जाएंगी. सरकार का मुख्य उद्देश्य ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत होने वाले कर्मचारियों के शोषण को रोकना और युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोजगार उपलब्ध करवाना है. सरकार द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

hkrn vacancy 2023

जल्द की जाएंगी 10000 भर्तियां 

पिछले काफी समय से रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी आई है. सरकार प्रदेश जल्द ही 10,000 उम्मीदवारों को नौकरी की सौगात देने वाली है. हरियाणा सरकार विधानसभा के चुनाव से पहले- पहले इन भर्तियों को पूरी करवाएगी. यह HKRN Bharti 2023 प्रक्रिया लाखों उम्मीदवारों की किस्मत बदलने वाली है. इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवारों को इस आधार पर स्थायी नौकरी मिलने वाली है.

अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग को दी जा रही वरियता 

Tuesday को मुख्य सचिव ने निगम के निदेशक मंडल की बैठक लेते हुए कहा कि कच्ची नौकरियों में अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को वरियता दी जा रही है. संविदा पर रखे गए कर्मचारियों में 30.5 प्रतिशत या 30,214 कर्मचारी अनुसूचित जाति से तथा 27.5 प्रतिशत या 27,185 कर्मचारी पिछड़ा वर्ग A और B से है. इसके अलावा HKRN के माध्यम से अब तक सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डो में अनुबंध के आधार पर 98,845 व्यक्तियों को नौकरी पर लगाया गया है, वही 10,000 उम्मीदवारों को भी जल्द नौकरी का मौका देने वाली है.

कॉन्ट्रैक्ट बेस पर ना होकर होंगी पक्की नौकरियां 

हरियाणा सरकार HKRN के माध्यम 10000 नए उम्मीदवारों की भर्ती करने वाली है. यह भर्तिया कॉन्ट्रैक्ट Base पर ना होकर पक्की नौकरियां होगी. फिलहाल निगम में 10,021 कर्मचारियों की ओर मांग बढ़ गई है. जिसमें से लगभग 3,470 कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में भेजा जा चुका है. सरकार कि यह योजना उन बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका साबित होगी जो पिछले काफी समय से नौकरियों की तलाश कर रहे है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

4 कमेंट

  1. दस हजार नौकरियां और लाखों युवाओं की किस्मत बदलेगी ……..

  2. Haryana khabri .news good work,,,,& palwal me Y.y.vikash.kaarey.kam.hoorehy.hai.hr.cm.sey.yeh.cm.sir.yeh.sabal.hai ki.palwal.ziley.mey.rojgher.pardhan.karey.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे