Haryana Newsनौकरी

HKRN Jobs: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हजारों पदों पर भर्ती जल्द, CM मनोहर लाल ने जारी किये आदेश

चंडीगढ़, HKRN Jobs :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है. हरियाणा के जिन स्कूलों में भी 100 से ज्यादा स्टूडेंट होंगे, वहां पर अब सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के (HKRN Jobs) माध्यम से अनुबंध आधार पर यह नियुक्तियां की जाएगी. मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिक्षकों की मांग में सुधार के लिए एक बैठक बुलाई है. बैठक के दौरान शिक्षकों की मांगों को भी सुना जाएगा.

cm HKRN Joining Letter

गैर- शिक्षण कार्य नहीं करेंगे शिक्षक 

वहीं शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने शनिवार को राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश जारी किए. साथ ही यह भी कहा गया कि शिक्षकों को किसी भी गैर- शिक्षण कार्य में नहीं लगाया जाएगा, अर्थात् शिक्षक केवल अध्यापन का Work ही करेंगे. इसके अलावा, स्नातकोत्तर शिक्षकों को लेक्चरर के रूप में फिर से नामित किया जा सकता है.

मंगलवार को होगी अहम बैठक 

सरकारी स्कूलों में उप प्रधानाचार्य की नियुक्ति को लेकर भी विचार- विमर्श किया जा रहा है. प्राथमिक स्कूलों और शिक्षकों की समस्या को सुलझाने के लिए शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर ने मंगलवार को शिक्षक नेताओं की जरूरी बैठक भी बुलाई है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इस Meeting में शिक्षकों की मांगों पर विचार विमर्श किया जा सकता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे