चंडीगढ़नौकरी

HCS Exam Date: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जारी की HCS परीक्षा की तिथि, जाने कब आयोजित होगी परीक्षा

चंडीगढ़ :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हाल ही में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से  HCS के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे. HPSC की तरफ से कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से हरियाणा में HCS प्री-एग्जाम की डेट फाइनल हो गई है.

HPSC

21 may को होगी परीक्षा 

HPSC की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है जिसके अनुसार हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने शुक्रवार को परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. एचपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 21 मई रविवार HCS की परीक्षा आयोजित की जाएगी. आयोग परीक्षा को सुबह और शाम की दो सत्रों में आयोजन कराएगा.

जल्द जारी किए जायेंगे एडमिट कार्ड

आयोग की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्रों के बारे में एडमिट कार्ड आने के बाद ही पता चल पाएगा. जैसा कि आप सभी जानते हैं इन पदों के लिए दो परीक्षाएं आयोजित होंगी. जिनमें एक परीक्षा सिर्फ सामान्य ज्ञान की होगी तथा दूसरी परीक्षा में गणित, सामान्य तर्कशक्ति, इंग्लिश, हिंदी इत्यादि विषयों से संबंधित सवाल होंगे.

परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

उम्मीदवारों को इन परीक्षाओं के लिए दो 2 घंटे का समय दिया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) भी होगी. CSAT की परीक्षा Qualifying होगी जबकि दूसरी परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे