HSSC CET 2023: कल तक ही भर पाएंगे हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए फॉर्म, 31500 पदों के लिए चल रहे है आवेदन
चंडीगढ़ :- हरियाणा CET परीक्षा के लिए 5 मई तक आवेदन किया जा सकता है. वहीं विभाग की तरफ से इन परीक्षाओं से संबंधित हर दिन कोई नया रूल और निर्देश जारी किया जा रहा है. हरियाणा CET में सफल साढे तीन लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए आज की यह खबर काफी अहम होने वाली है. बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से विज्ञापन संख्या 03/2023 के माध्यम से विज्ञापित 31529 Group C के पदों पर भर्ती के लिए संचालित होने वाली प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए महज 2 दिन ही बचे हुए हैं.

CET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर
आप केवल आज और कल ही इसके लिए आवेदन कर पाएंगे. आयोग की तरफ से यह भर्ती हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, आयोगों आदि के लिए निकाली गई है. बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 5 व 6 November 2022 को होने वाली सीईटी की परीक्षा को Pass किया है. HSSC की तरफ से इस परीक्षा में 3.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था. इसके बाद उम्मीदवारों के लिए 31000 से ज्यादा ग्रुप सी की भर्तियां चल रही है.
इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद संबंधित भर्ती के विज्ञापन पर क्लिक करें, फिर नए पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आपको नीचे डायरेक्ट लिंक से संबंधित एप्लीकेशन पेज दिख जाएगा. बता दें कि आवेदन के दौरान उम्मीदवारों से किसी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है. इस भर्ती के लिए एचएसएससी ने आवेदन प्रक्रिया 16 April से शुरू की थी और आखिरी तारीख 5 May है.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

