HSSC CET Exam: हरियाणा में Group D के लिए CET Exam टला, भोपाल सिंह खदरी ने दी ये जानकारी
चंडीगढ़ :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के द्वारा ग्रुप सी और डी पदों की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) लागू किया गया था. CET के माध्यम से ग्रुप- C पदों के लिए प्री- परीक्षा आयोजित करवाई जा चुकी है. फिलहाल फरवरी- मार्च 2023 में Group- D की परीक्षा आयोजित करवाई जानी थी. ग्रुप C और ग्रुप D की परीक्षाएं करवाने का जिम्मा हरियाणा सरकारी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को सौंपा है.

ग्रुप डी परीक्षा टली अनिश्चित काल के लिए
प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Group- D पदों पर होने वाली परीक्षा को अनिश्चितकाल के लिए डाल दिया गया है, क्योंकि सरकार पहले Group- C के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगी. इसके बाद ही ग्रुप- D पदों पर परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. बहुत सारे उम्मीदवार ऐसे हैं जो Group-C की प्री- परीक्षा में पास हो चुके हैं परंतु उनके Result में दिए गए अंको में कुछ त्रुटियां है जिन्हें ठीक किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि पहले Group- C के पदों को भरा जाएगा, ताकि ग्रुप सी पदों पर नियुक्त उम्मीदवार ग्रुप डी के लिए Exam ना दे, अन्य बच्चों को अवसर मिल सकें.
पहले की जाएगी ग्रुप सी की भर्ती प्रक्रिया पूरी
HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आने वाले दिनों में जल्द ही ग्रुप सी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. उसके बाद ही ग्रुप डी के लिए CET करवाया जाएगा. ग्रुप- D के लिए आयोग ने अभी कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की है. इसके अलावा कुछ बच्चों के Group- C परिणाम में कुछ त्रुटियां पाई गई है जोकि वन टाइम रजिस्ट्रेशन के समय ही हुई है. इन त्रुटियों को ठीक करने के लिए HSSC के द्वारा लिंक जारी किया गया है. फिलहाल 45,000 उम्मीदवार इन त्रुटियों को दूर कर चुके हैं, और शेष युवा भी इन त्रुटियों को दूर करने में लगे हुए हैं.
Portal में आ रही समस्या को लेकर खदरी ने की मीटिंग
इसके अलावा भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि कुछ शिक्षार्थी ऐसे हैं जिन्होंने फॉर्म जनरल कैटेगरी से भरा परंतु CET परीक्षा परिणाम सूची में उन्हें SC कैटेगरी में दिखाया गया है. जबकि SC कैटेगरी भरने वालो को जनरल कैटेगरी में दर्शाया गया है. इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों को EWS कैटेगरी से संबंधित आय प्रमाण पत्र अपलोड करने में भी समस्या आ रही है. इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए HSSC के अध्यक्ष खदरी ने सचिव विराट के साथ डाइटेक मीटिंग की, जिसमें Portal में आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में बातचीत की.


Sir mera nam Dharamvir matloda teh barwala Hisar ka mere ger per koi nokri nhi .meri wafi ka registration hkrn m krwa huwa.meri ppp ke anusar meri income 70000rs hai g annual.plz m mere ger ka Gujara hona muskil ho rha hai.aaj tak mere gar pr koi b sarkari job nhi hai.plz sir plz ek baar hkrn m kaam deni ki kirpa kre .apke ati kripa hoge
Sir mera nam Dharamvir matloda teh barwala Hisar ka mere ger per koi nokri nhi .meri wafi ka registration hkrn m krwa huwa.meri ppp ke anusar meri income 70000rs hai g annual.plz m mere ger ka Gujara hona muskil ho rha hai.aaj tak mere gar pr koi b sarkari job nhi hai.plz sir plz ek baar hkrn m kaam deni ki kirpa kre .apke ati kripa hoge mera ppp no 8atl4082