नौकरीHaryana News

HSSC CET Exam: हरियाणा में तैयार हुआ ग्रुप-C भर्ती का Exam शेड्यूल, 4-बार कोड वाला पेपर देंगे अभ्यर्थी

चंडीगढ़ :- हरियाणा के लाखों युवा HSSC CET Exam की प्रतीक्षा में है. गौरतलब है कि हरियाणा में ग्रुप सी के 32 हजार पदों पर भर्तियां की जानी है. इसके लिए नवंबर 2022 में CET परीक्षा का आयोजन हो चुका है. पहले चरण के बाद, अब दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित होगी. कुल 3.57 लाख युवाओं ने पहले चरण की परीक्षा को क्वालीफाई किया है.

hssc

Qualify उम्मीदवारों को देना होगा स्क्रीनिंग टेस्ट

अब पदों के चार गुना उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा. जो युवा स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test ) पास करेंगे उन्हें हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्डो व निगमों में नियुक्तियां दी जाएंगी. सीईटी के इस दूसरे चरण की परीक्षा में पदों के चार गुना शीर्ष उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा. इसी प्रकार ग्रुप डी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी, लेकिन ग्रुप डी के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं होगा.

20 जून से 31 जुलाई तक चलेंगी परीक्षा

बीते दिनों आयोग ने सभी क्वालीफाई युवाओं से CET Mains के लिए आवेदन मांगे थे जिनमें लगभग 3.26 लाख युवाओं ने Apply किया है. अब इन 32 हज़ार पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है. खबर आ रही है कि इस परीक्षा का आयोजन हरियाणा के 6 जिलों में किया जाएगा. फिलहाल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इन पदों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की सारी तैयारियां कर ली है. आयोग ने परीक्षा का शेड्यूल भी Ready कर लिया गया है. आयोग का कहना है कि इन विभिन्न पदों पर होने वाली परीक्षा का आयोजन 20 जून से 31 जुलाई तक किया जाएगा. आयोग चाहता है कि गर्मी में होने वाली छुट्टियों में यह परीक्षाएं पूरी हो जाए.

नकल पर लगेगी लगाम 

नकल पर लगाम कसने के लिए भी आयोग ने बड़ा कदम उठाया है. कहा जा रहा है कि 4- बार कोड वाले पेपर होंगे व इनमें उम्मीदवार की Details छुपी हुई होंगी. इस Technique से पेपर लीक की बिल्कुल भी संभावना नहीं बचती. आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि ग्रुप- सी के एग्जाम 1.5 महीने में पूरे करवा लिए जाएंगे. इसके बाद, सितंबर में Group D के पदों के लिए Exam आयोजित किया जाएगा. HSSC के अध्यक्ष ने आगे बताते हुए यह भी कहा कि  ग्रुप सी का परिणाम जारी होने के बाद ही ग्रुप डी का सीईटी होगा. ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि जो युवा ग्रुप सी के एग्जाम में पास नहीं होंगे वह ग्रुप डी के सीईटी में शामिल हो पाएंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे