चंडीगढ़

HSSC CET Exam News: हरियाणा CET उम्मीदवारों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेंगे आर्थिक मानदंड अंक

चंडीगढ़ :– जैसा कि आप सभी जानते हैं 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा ग्रुप डी सीईटी परीक्षा (Haryana Group D CET Exam) का आयोजन होने जा रहा है. इस परीक्षा में लगभग 11.84 लाख उम्मीदवारों ने Registration किया है. उम्मीदवारों को इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही नियुक्ति मिलेगी. ऐसे में सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों को लेकर एक बड़ी Update सामने आ रही है. एक बार इस प्रकार की खबरें आ रही थी कि उम्मीदवारों को Group C और D दोनों में सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक दिए जाएंगे.

exam center student

आयोग देगा उम्मीदवारों को विकल्प 

पर फिलहाल आवेदको को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि आयोग की एक Notification के हवाले से यह कहा गया है कि उम्मीदवारों को जीवन में एक बार ही सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों का लाभ मिल सकता है. ऐसे में अब उम्मीदवारों के पास विकल्प होगा कि वह ग्रुप सी में सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक चाहते हैं या फिर ग्रुप डी में. इसके लिए आयोग सभी उम्मीदवारों से पूछेगा. ग्रुप डी परीक्षा होने के बाद जो बच्चे Top होंगे उनके सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों की Verification कराई जाएगी और बाद में ही ग्रुप डी का Result जारी होगा.

बिना वेरिफिकेशन अटक सकती है Group D भर्ती 

इससे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)  उन उम्मीदवारों को विकल्प देगा जो ग्रुप सी के CET में भी पास है. उम्मीदवारों को विकल्प दिया जाएगा जिसमें से उन्हें एक Select करना होगा कि वह ग्रुप सी के लिए सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों का लाभ लेना चाहते हैं या फिर ग्रुप डी के लिए. यदि आयोग दोनों के लिए आर्थिक सामाजिक मानदंड के अंकों का लाभ उम्मीदवारों को देते हैं तो ग्रुप सी की तरह यह भर्ती भी अटक सकती है और अदालत में जा सकती है.

इस प्रकार तैयार होगा रिजल्ट 

उदाहरण के लिए यदि किसी उम्मीदवार ने यह विकल्प चुना कि वह ग्रुप सी के लिए सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक लेना चाहता है तो उसका ग्रुप डी सीईटी परीक्षा का परिणाम परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार किया जाएगा. इसी प्रकार यदि वह Group D लिए विकल्प चुनता है तो उसका परिणाम सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक जोड़कर प्रदर्शित किया जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे