चंडीगढ़
HSSC CET ग्रुप डी के उम्मीदवार परीक्षा में जरूर लेकर जाए अपने साथ ये डॉक्यूमेंट, नहीं तो एंट्री का करते रहेंगे इंतजार
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि ग्रुप डी की परीक्षाएं 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित करवाई जानी है. इसको लेकर HSSC की तरफ से एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा को लेकर सभी उम्मीदवारों के मन में कुछ शंका बनी हुई है. आज हम आपको सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं कि आपको परीक्षा में अपने साथ क्या-क्या डॉक्यूमेंट लेकर जाने हैं इसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा.

परीक्षा केंद्र में अपने साथ लेकर जाए ये जरूरी डॉक्यूमेंट
- यदि आप भी Group – D की परीक्षा में बैठने वाले हैं तो आपको अपने साथ काम से कम दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जानी है. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपके पास वही फोटो होनी चाहिए, जो आपने Application Form में लगाई थी.
- आपको अपने साथ रोल नंबर के दो प्रिंटआउट लेकर जाने हैं, एक प्रिंटआउट आपको परीक्षा केंद्र में जमा करवाना होगा और दूसरा आपके पास ही रहेगा. वापिस आने के लिए बस पास आपका रोल नंबर ही मान्य होगा.
- इसी के साथ आपको एक ID की भी आवश्यकता होगी. यदि आप चाहे तो आधार कार्ड /पैन कार्ड/ वोटर आईडी /ड्राइविंग लाइसेंस इनमें से कोई भी एक अपने साथ लेकर जा सकते हैं.
- आप सोच रहे होंगे कि क्या आपको अपने साथ पेन अंदर लेकर जाना है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे जब परीक्षा शुरू होगी तो परीक्षा केंद्र पर NTA की तरफ से पेन दिए जाएंगे. इसलिए आपको पेन अपने साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं है.

