HSSC CET परीक्षा में आज लाखों युवाओं के लिए इम्तिहान की घड़ी, धारा 144 से लेकर नक़ल रोकने के लिए सुरक्षा चाक- चौबंद
चंडीगढ़ :- जैसा कि आप सभी जानते हैं आज और कल हरियाणा में ग्रुप डी HSSC CET Exam का आयोजन होने जा रहा है. इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 17 जिलों में 1072 परीक्षा Center बनाये गए है. इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप डी के लगभग 13536 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. एग्जाम के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. परीक्षा का संचालन सही रूप से हो इसके लिए सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखा गया है नकल इत्यादि की भी कोई घटना ना हो इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई है.

200 मीटर के दायरे में नहीं होगी पार्किंग की सुविधा
एग्जाम पेपर Leak न हो इसके लिए परीक्षा के दिन कोचिंग Center और प्रिंटिंग स्टेशनरी की दुकानें भी बंद रहेंगी. परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा. परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में Parking की भी कोई सुविधा नहीं होगी. कोई भी मुन्ना भाई परीक्षा में शामिल न हो इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था की गई है. केंद्रों में परीक्षार्थियों की पहचान के बाद ही एंट्री दी जाएगी. परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं.
ड्यूटी दे रहे स्टाफ के लिए फलाहार का इंतजाम
जी हां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से ऐलान किया गया है कि सभी परीक्षार्थी अपना Admit Card दिखाकर बसों में Free यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए हरियाणा रोडवेज की 3000 बसें और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की बसों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर Help Desk भी स्थापित किए गए है. 21 व 22 अक्तूबर को नवरात्रि के सप्तम व अष्टमी तिथि भी है, इसलिए परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दें रहा Staff विशेषकर महिला टीचरों, जिन्होंने व्रत रखा होगा, के लिए फलाहार की व्यवस्था सुनिश्चित भी की गई है.
अभ्यर्थियों के ठहरने की भी की जाएगी व्यवस्था
जिलों में अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी. इसके लिए उपायुक्त अपने-अपने जिलों में धर्मशालाओं का चुनाव करेंगे. साथ ही, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ भी Coordination बनाकर पूर्ण व्यवस्था की जाएगी. एग्जाम के लिए चंडीगढ़ सहित हरियाणा के 17 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, नारनौल और रेवाड़ी में Exam Center बनाये गए है.

