HSSC CET Update: हरियाणा CET अभ्यर्थियों की ‘पो बारह’, मेंस परीक्षा देंगे 4 गुना से भी कम उम्मीदवार
पंचकूला :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से जल्द ही ग्रुप सी (CET) के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) आयोजित होगा. खबरों के अनुसार जून के आखिरी हफ्ते से परीक्षा शुरू होगी और यह August तक चलेंगी. पहले चरण में करीबन 13 ग्रुपों का Exam होगा क्योंकि इसमें 4 गुना से भी कम आवेदक है.

ग्रुप नंबर 49 के लिए जून के लास्ट हफ्ते में होगा एग्जाम
HSSC के Chairman भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी दी कि स्टाफ नर्स, जूनियर कोच, शिफ्ट अटेंडेंट, एएलएम, मॉडलर, MPHW, डिस्पेंसर आयुर्वेदा, रेडियोग्राफर, डेंटल हाइजीनिस्ट, ऑपरेशन थिएटर सहायक, वर्कस सुपरवाइजर तथा Group Number 49 के लिए जून के Last Week में परीक्षा होगी. अध्यक्ष का कहना है कि इन पदों के लिए 4 गुना उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आमंत्रित करना है लेकिन यह पद ऐसे हैं जिनके लिए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा देने का अवसर मिलेगा जिन्होंने Apply किया है और जो सभी योग्यताए पूर्ण करते हैं. इन सभी Groups के लिए पंचकूला में ही Exam होगा.
2 ग्रुपों का पेपर देने वाले उम्मीदवार को मिलेगा एक परीक्षा केंद्र
इनके अतिरिक्त जो भी पद शेष रह गए हैं उनकी परीक्षाएं July और अगस्त माह में ली जाएगी. इन सभी के पांच- पांच ग्रुप बनाकर परीक्षा आयोजित होगी. यदि ऐसा हुआ कि किसी उम्मीदवार को एक ही दिन 2 ग्रुपों का Paper देना है तो उसको एक ही परीक्षा केंद्र दिया जाएगा ताकि वह सुबह और शाम दोनों परीक्षा दे पाए. परीक्षा के बारे में बताते हुए आयोग का कहना है कि मात्र उन पदों की परीक्षा नहीं होगी जिन पर कोर्ट का Stay है.
आयोग करना चाहता है परीक्षा पर पूरा कंट्रोल
भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि सभी ग्रुपों की परीक्षा पंचकूला में ही आयोजत होंगी यदि किसी परीक्षा के लिए Aspirants की संख्या बहुत अधिक है तो ऐसे में इन उम्मीदवारों की परीक्षा करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों में ली जा सकती है. जब परीक्षा का आयोजन Kurukshetra और karnal में होगा उस दिन पंचकूला में परीक्षा नहीं होगी. ऐसा करने के पीछे आयोग का मकसद है कि वह पूरी परीक्षा पर अपना Control रख पाए.
इन पदों के लिए होगा PMT
HSSC चेयरमैन के अनुसार कुछ पद ऐसे भी हैं जिनके लिए Physical Meaaurement Test लिया जाना है. कि जैसे गार्ड, डिप्टी रेंजर और जेल वार्डन के लिए PMT जरूरी है, ऐसे में इनका PMT जुलाई के पहले हफ्ते में होगा तथा जो अभ्यर्थी पीएमटी पास करेंगे उनमें से चार गुना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

