चंडीगढ़

HSSC Group D Answer Key 2023: आज कभी भी जारी हो सकती है हरियाणा CET आंसर-की, इतने नंबर वाले सेफ मोड़ में

चंडीगढ़, HSSC Group D Answer Key 2023 :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा में विभिन्न बोर्ड निगमों और विभागों में ग्रुप डी के 13536 पदों को भरने के लिए हरियाणा ग्रुप डी सीईटी परीक्षा (Haryana Group D CET) आयोजित की गई है. इस परीक्षा का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा के विभिन्न जिलों में बने 1072 Exam Centers पर आयोजित की गई. परीक्षा के बाद अब सब अभ्यर्थी Result के इंतजार में है. पर रिजल्ट से पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से परीक्षा की आंसर की (Answer Key) जारी की जाएगी.

hssc

जल्द जारी होगी Answer Key

Answer key आने के बाद उम्मीदवारों कों आपत्ती दर्ज करने के लिए 3 दिन का समय भी दिया जाएगा. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक Website  hssc.gov.in पर जाकर अपनी आपत्तियां प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए दर्ज करा पाएंगे. इन आपत्तियां की समीक्षा के बाद HSSC Group D Answer Key 2023 की फाइनल आंसर-की जारी करेगा. तथा इसके बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा. आंसर की को लेकर अभी कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन कहा जा रहा है कि कभी भी उत्तर कुंजी जारी हो सकती है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे