चंडीगढ़

HSSC Police Bharti: हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती में बड़ा गोलमाल, 2120 कैंडिडेट की नहीं हो रही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

चंडीगढ़ :- हरियाणा में पिछले काफी समय से Haryana Police Bharti प्रक्रिया बीच में ही अटकी हुई थी. अब जब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इसे हरी झंडी दिखाई है, तो इसमें फर्जीवाड़े से संबंधित मामला निकलकर सामने आ रहा है. हरियाणा पुलिस के 5500 पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक के लिए बुलाया गया था. जिसमें आयोग ने जांच के दौरान 2,120 उम्मीदवारों के निशान न मिलने का खुलासा किया है. इस बात का खुलासा होने के बाद आयोग ने फिर से संदेहास्पद उम्मीदवारों की समीक्षा करनी शुरू कर दी है.

hssc

जांच के दौरान 2120 उम्मीदवारों के निशान पाए गए फर्जी

HSSC आयोग द्वारा जानकारी दी गई कि जांच के दौरान 2,120 उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक निशान नहीं मिल पाए, जिस कारण अगले सप्ताह तक उम्मीदवारों  की बायोमेट्रिक की दोबारा समीक्षा की जाएगी. इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि कितने उम्मीदवार फर्जी हैं. बता दे कि सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद करीब 5,500 Select हुए उम्मीदवारों को Pre- Joining के लिए बुलाया गया था. इस दौरान वेटिंग लिस्ट में Select 551 उम्मीदवार बुलाए गए थे इनमे से 11 उम्मीदवार ऐसे मिले है जिनके निशान मैच नहीं हो पा रहे है.

फर्जी उम्मीदवारों ने आयोग की बढ़ाई चिंता

2,120 उम्मीदवारों के निशान मैच ना होने से आयोग की चिंता बढ़ गई है. रविवार देर रात हरियाणा सरकार ने 5500 सिपाही भर्ती नियुक्ति के आदेश दिए गए थे. हरियाणा सरकार के आदेश मिलते ही आयोग ने आनन- फानन में 2,400 उम्मीदवारों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए हैं, इसके अलावा हरियाणा आर्म्ड पुलिस की तरफ से उन उम्मीदवारो को जो पहले दिन नहीं पहुंच पाए उन्हें एक ओर मौका देते हुए 2 दिन का समय ओर दिया है. साथ ही उम्मीदवारों को पहले दिन उपस्थित ना होने का कारण भी बताना पड़ेगा. इसके बाद ही आर्म्ड पुलिस के द्वारा उम्मीदवार से संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

समीक्षा कार्य पूरा होने के बाद ही दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

HSSC ने बताया कि जिन उम्मीदवारों के निशान मैच नहीं हुए हैं, उनके निशानों की समीक्षा का कार्य दोबारा  शुरू कर दिया गया है जो 1 हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा. आयोग नियुक्ति पत्र से पहले 4 स्तर पर बायोमेट्रिक निशानों का मिलान करता है. पहला Form Apply करते समय, दूसरा Exam से पहले, तीसरा Center पर और चौथा नियुक्ति पत्र देने से पहले बायोमेट्रिक निशानों का मिलान करता है. जिन 2120 अभ्यर्थियों के निशान नहीं मिल रहे एक बार फिर उनके निशानो की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद सही निशान मिलने वाले उम्मीदवारों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे