चंडीगढ़

HSSC जल्द जारी करेगा 61 ग्रुप का रिजल्ट, हाई कोर्ट ने रिजल्ट को दी हरी झंडी

चंडीगढ़ :- हरियाणा में ग्रुप सी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दे कि HSSC की तरफ से ग्रुप सी के 32000 पदों में से 56 और 57 को छोड़कर बाकी सभी ग्रुपों का पेपर लेने और Result घोषित करने को लेकर कोर्ट की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है. इस संबंध में हाई कोर्ट का अंतिरम आदेश 21 दिसंबर को अपलोड किया गया था.

hssc

ग्रुप सी की परीक्षाओं को लेकर कोर्ट ने दी हरी झंडी 

बता दे कि एक्टिंग चीफ जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस अमन चौधरी की खंडपीठ की तरफ से 19 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई की गई थी. फिर अंतरिम आदेश वीरवार को जारी किया गया, जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि दो ग्रुपों को छोड़कर बाकी सभी ग्रुपों के लिए आयोग परीक्षा आयोजित करवा सकता है. साथ ही उनके रिजल्ट भी जारी कर सकता है. वही अंतरिम आदेश के तहत खंडपीठ की तरफ से सिंगल बैच के 4 जुलाई 2023 के फैसले पर भी रोक लगा दी गई है.

जल्द आयोजित किए जा सकते है एग्जाम 

अभी तक इस प्रकार की कोई भी रोक लगाई नहीं गई है, कि जिससे आयोग किसी भी ग्रुप की परीक्षा का आयोजन न करवा सके. यदि आप भी हरियाणा में ग्रुप सी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास है. अब आपको अपनी तैयारी और भी तेज करने की जरूरत है, आयोग की तरफ से जल्द ही विभिन्न ग्रुपों की भर्ती को लेकर अपडेट भी जारी की जा सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे