नई दिल्ली

PNB में है अकाउंट तो आज ही करवाए ये छोटा और जरूरी काम, 23 जनवरी के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी

नई दिल्ली :- पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. अगर आपका भी इस बैंक में अकाउंट है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है, वरना आपका अकाउंट जल्द ही बंद हो जाएगा. आपने अभी तक नो योर कस्टमर (KYC) अपडेट नहीं करवाया है, तो आपके लिए 23 जनवरी, 2025 तक ये करवाने का आखिरी समय है.

PNB bank

23 जनवरी, 2025 तक कर लें अपडेट

पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, सभी ग्राहकों के लिए KYC अपडेट कराना अनिवार्य है. बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने नो योर कस्टमर (KYC) जानकारी को 23 जनवरी, 2025 तक अपडेट कर लें ताकि उनके खातों का सुचारू संचालन हो सके. यह उन ग्राहकों के लिए लागू है जिनके अकाउंट की केवाईसी अपडेट 30 सितंबर, 2024 तक होनी थी.

KYC के लिए कौन सी डिटेल्स देनी हैं?

पीएनबी ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपनी अपडेटेड जानकारी जैसे पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, हाल की फोटो, पैन/फॉर्म 60, आय प्रमाण, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध नहीं है) या अन्य कोई केवाईसी जानकारी किसी भी ब्रांच में जमा करें. यह काम पीएनबी वन/इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज (IBS) या रजिस्टर्ड ई-मेल/डाक के जरिए अपने होम ब्रांच में 23 जनवरी तक भी किया जा सकता है.

वरना नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे अकाउंट

बैंक ने कहा है कि निर्धारित समय के भीतर केवाईसी डिटेल्स अपडेट न करने पर अकाउंट ऑपरेशन में रेस्ट्रिक्शन लग सकता है. किसी भी मदद के लिए ग्राहक अपने नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच में जा सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट https://www.pnbindia.in पर देख सकते हैं.

क्या होता है KYC

बता दें कि केवाईसी किसी बैंक या कंपनी के लिए ग्राहक की पहचान सुनिश्चित करने का तरीका होता है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, ग्राहकों को ही केवाईसी की प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है. अकाउंट खुलवाने के बाद भी समय-समय पर बैंक या कंपनी की ओर से KYC अपडेट के मैसेज आते रहते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे