Haryana News

बिजली उपभोक्ताओं के लिए आई जरुरी अपडेट, अगले साल इस महीने से 19 जिलों में प्री-पेड होंगे बिजली मीटर

नई दिल्ली :- बिजली विभाग जल्द ही बड़ा बदलाव करने जा रहा है। उपभोक्ताओं के यहां निजी कंपनियां जो स्मार्ट मीटर लगा रही हैं, वह भले ही अभी पोस्ट पेड हों, लेकिन आने वाले चंद माह में ये सभी प्री-पेड में बदल दिए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ता को जितनी बिजली की जरूरत होगी, वह उस अनुसार उसको रीचार्ज कर सकता है।  आपके घर में लग रहे स्मार्ट मीटर अभी पोस्ट पेड लगाए जा रहे हैं, छह से आठ माह के बाद यह प्री-पेड मीटर में बदल जाएंगे। फिर जितने रुपये का रिचार्ज कराएंगे, उतनी बिजली खर्च कर पाएंगे। यह व्यवस्था मध्यांचल के सभी 19 जिलों के 94 लाख उपभोक्ताओं पर लागू होगी।
bijali bill 1

 

स्मार्ट मीटर से मोबाइल वाली होगी व्यवस्था

इस दौरान मीटर एजेंसियां अपना पूरा सिस्टम विकसित कर लेंगी। अभी अगर कोई उपभोक्ता सोच रहा है कि पोस्ट पेड स्मार्ट मीटर, प्री-पेड में नहीं बदलेगा तो वह गलत सोच रहा है। कुल मिलाकर मोबाइल वाली व्यवस्था हो जाएगी। पहले रिचार्ज करना होगा, फिर बिजली का उपभोग कर सकेंगे।

रिचार्ज के बाद ही मिलेगी बिजली

स्मार्ट मीटर कई खूबियों वाला है। इसे नेट मीटर में भी बदला जा सकेगा। वहीं, बिजली अभियंताओं को पूरी शंका है कि जब निजी एजेंसी मीटरों को प्री-पेड में करना शुरू करेगी तो मीटर रिचार्ज करने में समस्या आनी तय है, क्योंकि बिजली विभाग के काउंटरों पर ही रिचार्ज की व्यवस्था होगी। निजी एजेंसियां उपभोक्ताओं की कैसे मदद कर पाएंगी? इसको लेकर अभी स्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

निजी एजेंसियों के हाथ में चली जाएगी व्यवस्था

राजधानी के 10 लाख बिजली उपभोक्ताओं के मीटरों की व्यवस्था आने वाले चंद माह में निजी एजेंसियों के हाथ में पूरी तरह से चली जाएगी। अगर मीटर से जुड़ी कोई समस्या आएगी तो उपभोक्ता बिजली विभाग के अभियंता से शिकायत करेगा और अभियंता निजी एजेंसी पर निर्भर होंगे

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे