हरियाणा मे दसवीं पास युवा भी ले सकते हैं खाद बीज का लाइसेन्स, घर बैठे होगी अच्छी इंकम
नारनौल :- दसवीं पास युवाओं के लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है. बता दे कि हरियाणा एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एक्सटेंशन ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट की तरफ से दसवीं पास युवाओं को डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर करवाया जा रहा है. दसवीं पास युवा भी डिप्लोमा करके काफी आसानी से बीज,खाद्य, दवाई बेचने से संबंधित लाइसेंस हासिल कर पाएंगे. युवाओं को तकरीबन 48 सप्ताह तक प्रशिक्षण करने के बाद ही डिप्लोमा दिया जाएगा.

20 हजार देनी होंगी फीस
जानकारी देते हुए बताया गया कि सप्ताह में एक बार क्लास लगेगी. वही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर देवेंद्र सिंह की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि जब प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा तब उनकी तरफ से ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे. 15 दिनों के अंदर ही डायरेक्टर हमेटी जींद के नाम पर डिप्लोमा की 20 हजार रुपये फीस भी युवाओं को जमा करवानी होगी. अभी तक केवल वही लोग डिप्लोमा कर सकते थे, जिनका खुद से पहले से ही बीज व खाद आदि का व्यवसाय हो, परंतु अब ऐसा कुछ भी नहीं है.
इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
डिप्लोमा के बिना लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा. इसके लिए एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर डिप्लोमा लेना बेहद ही जरूरी है. इसके बाद समय-समय पर पुराने और नए लाइसेंस को रिन्यू भी किया जाएगा. इस कोर्स को करने के बाद युवाओं को खाद, बीज व कीटनाशक दवाइयां के बारे में उचित जानकारी हासिल हो जाएगी. वह अपनी जानकारी के आधार पर ही किसानों को बीज व खाद भी दे पाएंगे.

