LIC की इस नई स्कीम में मिलेगा 5 हजार में 50 लाख का बीमा, पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए खास प्लान
नई दिल्ली (LIC Policy) :- आज के समय में सभी को भविष्य की चिंता लगी रहती है. यदि किसी घर में कमाने वाला कोई एक ही व्यक्ति है, और पूरा परिवार उस पर निर्भर है. तो ऐसे व्यक्ति के दिमाग में एक ही ख्याल आता है कि यदि कल को कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार का क्या होगा. ऐसी चिंता से मुक्त करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) आपके लिए कम प्रीमियम पर उच्च सुरक्षा प्रदान करने वाला एक बेहतरीन टर्म प्लान लाया है.

Online तरीके से खरीद सकते हैं प्लान
LIC ने नवंबर 2022 में Tech- Term 954 एक नॉन Linked और Non- पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस Policy लांच की थी. इस Plan के लिए अब आपको एजेंट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि आप इस Plan को Online भी खरीद सकते हैं. इंश्योरेंस के अंतर्गत बीमा धारक की मृत्यु होने पर परिवार को एक निश्चित राशि प्रदान की जाती है. इसके अंतर्गत पॉलिसी धारक किस्तों में लाभ के भुगतान का Option चुन सकते हैं. जोखिम के प्रारंभ होने के बाद ड्रिप खाता से पहले पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर देय मृत्यु लाभ दिया जाता है, इसलिए Policy पूर्ण होने तक बीमा धारक के जीवित होने पर कोई लाभ नहीं दिया जाता है.
LIC के महत्वपूर्ण बिंदु
- इस प्लान में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए. जबकि इसकी परिपक्वता आयु 80 वर्ष निर्धारित की गई है
- LIC टेक टर्म प्लान में न्यूनतम बीमा धन 50 लाख रुपये और अधिकतम बीमा धन की कोई सीमा नहीं है. इसमें पॉलिसी की अवधि 10 से 40 वर्ष तक है.
- LIC टेक टर्म प्लान में पॉलिसी धारक के पास एकमुश्त नियमित प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट में से किसी भी एक Option को चुनने का मौका मिलता है
- इसमें पॉलिसी धारक कुछ अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके एक्सीडेंट राइटर का Option चुनकर अपनी पॉलिसी कवरेज को बढ़ा सकते हैं
- इसके अंतर्गत पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर 2 तरह से बेनिफिट दिया जाता है इसमें परिवार को एकमुश्त भुगतान कर दिया जाता है या फिर किस्तों में बीमा राशि दी जा सकती है.
- इस प्लान में महिलाओं को प्रीमियम पर स्पेशल Discount दिया जाता है.
धूम्रपान न करने वालों को दी जाती है अलग प्रीमियम दर
जानकारी के लिए बता दे कि LIC के प्लान नंबर 954 में धूम्रपान न करने वालों को अलग प्रीमियम दर और धूम्रपान करने वालों की अलग प्रीमियम दर निर्धारित की गई है. LIC टेक टर्म प्लान खरीदने के लिए आप LIC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से जरूरी स्टेप फॉलो करके खरीद सकते है. इसके अलावा इस योजना में महिलाओ को प्रीमियम पर विशेष छूट दी जाती है.
