स्पोर्ट्स

India Vs NZ: आज खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 मुकाबला, शाम 7 बजे से होगा शुरू

नई दिल्ली, Cricket Special :- भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. आज का यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. आज का यह मुकाबला दोनों ही Team के लिए काफी अहम होने वाला है. तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है. आज जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, वह Series जीत जाएगी. अगर भारतीय टीम आज का मुकाबला जीत लेती है, तो वह लगातार चौथी बार न्यूजीलैंड को हरा देगी.

match

आज भारत और NZ के बीच खेला जाएगा तीसरा T-20 मुकाबला 

इसके साथ ही India की टीम लगातार आठवीं सीरीज भी जीत जाएगी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी. भारत ने यहां 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में उसे जीत हासिल हुई है जबकि दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. भारत और NZ की टीमें अब तक 24 बार T20 मुकाबलों में आमने-सामने हुई है. जिसमें से टीम इंडिया 11 मैच जीती है, न्यूजीलैंड 10 मैच और तीन मैच टाई रहे हैं. आज बारिश की संभावना नहीं है, Temperature भी 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज का मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा. जहां पिछले 5 में से 3 मुकाबलों में दोनों पारियों में 160 + रन बने हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे