Indian Army: दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को तैयार है भारत की ये बेटियां, इन 5 महिला अफसरों के बारे में जानकर सीना हो जाएगा गर्व से चौड़ा
नई दिल्ली,Indian Army :- आज भारत देश की बेटियां बेटों से कम नहीं है, प्रत्येक क्षेत्र में बेटियां बेटों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं. आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां देश की बेटियां नियुक्त नहीं है. Private क्षेत्र से लेकर Government क्षेत्र की नौकरियों में बेटियां उच्च पदों पर तैनात हैं. भारत की बेटियां अब दुश्मनों से लोहा लेने के लिए भी तैयार हैं. भारतीय सेना ने महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया है जोकि एक प्रमुख मुकाबला समर्थन शाखा है. हाल ही में देश की 5 महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया है.

5 महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में किया शामिल
29 अप्रैल 2023 को ऑफीसर्स ट्रेंनिंग अकैडमी चेन्नई में सफल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 5 महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया. जिसमें से 3 महिलाओं की तैनाती उत्तरी सीमाओं पर जबकि 2 महिलाओं की नियुक्ति पश्चिमी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थानों पर की गई है. January 2023 में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने महिला अधिकारी को आर्टिलरी में कमीशन देने की घोषणा की थी. महिला अधिकारी भारतीय सेना के लिए मील का पत्थर साबित होंगी, क्योंकि भारतीय महिलाएं पूरी इमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करती है. आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन की 5 महिला अधिकारियों को पुरुषों के बराबर चुनौतियों का सामना करने के अवसर दिए जा रहे हैं.
पहले दी जाती है ट्रेनिंग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आर्टिलरी में 19 पुरुष अधिकारियों को भी कमीशन किया जाता है इन युवा महिला अधिकारियों को सभी प्रकार की आर्टिलरी यूनिट में तैनात किया जा रहा है, जहां उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रॉकेट, सर्विलांस Target एग्जीबिशन को संभालने की ट्रेनिंग मिलेगी. आर्टिलरी रेजिमेंट में महिला अधिकारियों के कमिश्नर भारतीय सेना में चल रहे बदलावों का एक प्रमाण है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
लेफ्टिनेंट आकांक्षा को रॉकेट रेजिमेंट कमीशन सौंपा गया
लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे और लेफ्टिनेंट आदित्य यादव को फील्ड रेजिमेंट में, लेफ्टिनेंट महक सैनी को SATA रेजिमेंट में जबकि लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल को एक मीडियम रेजीमेंट में और लेफ्टिनेंट आकांक्षा को रॉकेट रेजिमेंट में कमीशन दिया गया हैं. जब देश की युवा महिलाओ ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली और अपना रैंक प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया, जो आर्टिलरी रेजिमेंट में उनकी Entry का प्रतीक है. इस कार्यक्रम के दौरान कर्नल कमांडेंट और आर्टिलरी के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल अदोष कुमार सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

