Indian Railway शुरु करने जा रही है खास सिस्टम, अब ट्रेन यात्रियों का सामान नहीं होगा चोरी
नई दिल्ली :- Indian Railway यात्रियों की सुविधा के लिए समय- समय पर बदलाव करती रहती है, और ऐसे नियम लाती हैं जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो. Train से लाखों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं, इतना ही नहीं बहुत बार Train से लाखों रुपए का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है. Indian Railway के द्वारा सामान की सुरक्षा को लेकर बेहतर सुविधा की गई है इसके बावजूद भी सामान चोरी होने का डर बना रहता है. परंतु अब जल्द ही भारतीय रेलवे यात्रियों के डर को समाप्त करने के लिए एक नया System लागू करने जा रही है.

ट्रेनों में लागू किया जाएगा OTP आधारित लॉकिंग सिस्टम
Indian Railway के अनुसार समय- समय पर ट्रेन से सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आती रहती है. अब Indian Railway ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फुलप्रूफ इंतजाम कर रही है. हालांकि पार्सल यान में Lock होता है, परंतु फिर भी चोर उसे काटकर लाखों रुपये का सामान उड़ा ले जाते है. इसलिए अब Railway सामान्य Lock की बजाय OTP आधारित डिजिटल लॉकिंग सिस्टम शुरू करने जा रहा है. ऐप आधारित डिजिटल स्मार्ट Locking सिस्टम से यात्रियों का सामान चोरी होने से बच जाएगा.
सामान चोरी होने से मिलेगी राहत
बता दे कि वर्ष 2019 में झारखंड के हटिया में चोरो ने पर्सनल यान के Lock को कट्टर के जरिए काटकर करीब 30 लाख से भी अधिक का सामान उड़ा लिया. OTP आधारित लॉकिंग सिस्टम के जरिए सामान को केवल Fixed किए गए स्टेशन पर ही खोला जा सकेगा. यह Lock System जिओ मैपिंग पर आधारित होगा, सामान से छेडखानी होते ही इसकी जानकारी और Location तुरंत पता चल जाएगी. जिस Station तक सामान पहुंचाना है, उस स्टेशन का कोड और OTP फिक्स होगा.
केवल रेलवे कर्मचारी को दिया जाएगा OTP
Indian Railway मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस भी Railway कर्मचारी को यह OTP दिया जाएगा केवल वहीं इस सामान को निकाल पाएगा. यदि कोई इसके साथ छेड़खानी करता है तो इसकी जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों तक पहुंच जाएगी. फिलहाल Railway इस स्मार्ट डिजिटल लॉकिंग सिस्टम का Trial कर रहा है. ट्रायल सफल होते ही इसको सभी ट्रेनों में लागू कर दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह Locking सिस्टम फुलप्रूफ है, इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में सामान चोरी होने से बचाया जा सकता है.

