नई दिल्ली :- देश के पास अरबो खरबो की संपत्ति है, देश की सबसे अमीर आदमी की बात की जाए तो Mukesh Ambani का नाम लेना गलत नहीं होगा. मुकेश अंबानी को आज बच्चा बच्चा जानता है. वहीं अगर सबसे Rich अरबपति महिला की बात की जाए तो शायद ही कोई देश की सबसे अमीर महिला का नाम बता पाए. चलिए हम आपको बताते हैं देश की सबसे Rich Women कौन है और अरबपति महिलाओं की सूची में किस- किस महिला का नाम शामिल है. हमारे देश की सावित्री जिंदल, किरण मजूमदार शॉ, रोशनी नादर सहित कई महिलाएं देश की अरबपति महिलाओ की सूची में शामिल है.

सावित्री जिंदल
हरियाणा के Hisar जिले के स्टील किंग के नाम से प्रसिद्ध ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल है. ओम प्रकाश जिंदल का Steel समेत कई सेक्टर पर Focus था. 73 साल की सावित्री जिंदल Forbe’s की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में 94वें नंबर पर है. वर्ष 2005 में ओमप्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद सारा कारोबार सावित्री जिंदल ने ही संभाला. सावित्री जिंदल की कुल नेटवर्थ 17 अरब डॉलर है.
फाल्गुनी नायर
फाल्गुनी नायर भी अरबपति महिलाओं की सूची में शामिल है. फाल्गुनी नायर का नाम तो सभी ने सुना ही होगा. हाल ही में फाल्गुनी नायर ने अपने शेयर मार्केट में List किए है. फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ करीब 2.7 अरब डॉलर या 22,192 करोड़ों रुपए है. नायका की फाउंडर और CEO फाल्गुनी नायर ने कंपनी की शुरुआत वर्ष 2012 में की थी, इस समय उसके साथ 1600 लोगों की टीम कार्य कर रही थी. आज उनकी टीम में हजारों लोग कार्य कर रहे हैं.
रेखा झुनझुनवाला
रेखा झुनझुनवाला भी अरबपति महिलाओं की लिस्ट में आने वाली महिला है. रेखा झुनझुनवाला राकेश झुनझुनवाला की पत्नी है. रेखा झुनझुनवाला की कुल नेटवर्थ 5.9 अरब डॉलर या 47,650.76 करोड़ रुपए है. Forbe’s की लिस्ट में ये 30वें स्थान पर है. इनके शेयरों के लिस्ट में टाइटन, स्टार हेल्थ, Metro ब्रांड और एलाइड इंश्योरेंस के नाम भी शामिल है.
किरण मजूमदार शॉ
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. किरण मजूमदार शॉ भी देश की अमीर महिलाओं की सूची में शामिल महिलाओं में से एक है. फिलहाल इनकी नेटवर्थ 2 अरब Doller या 16,438 करोड़ रूपये है. वर्ष 1978 में इन्होने बायोकोन की शुरुआत की थी. Forbe’s की रिपोर्ट में किरण मजूमदार का 68वा स्थान है.
