बिग ब्रेकिंग

Instagram Reel News: इंस्‍टाग्राम करने जा रहा है ये खेला, इंस्‍टा रील को लेकर होने वाला है बड़ा धमाका

टेक डेस्क :- Instagram Users को जल्द ही एक खुशखबरी मिलने वाली है. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम की Parent कंपनी Meta ने Instagram की Reels Timing को 90 सेकंड से बढ़कर 10 मिनट करने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी मोबाइल डेवलपर और लीकर एलेसैंडरों पलुजी ने अपने एक हैंडल पर Side By Side  दो Reel पेजो  का Screenshot डालकर दी है.

instagram

Insta देने जा रहा YouTube को टक्कर

Instagram Reels की अवधि को बढ़ाकर 10 मिनट करने से YouTube की परेशानियां बढ़ सकती है. आज के समय में इंस्टाग्राम Reels बहुत ही पॉपुलर हो गई है, परंतु इंस्टाग्राम की Reel की टाइमिंग बहुत कम होती है. अतः जो लोग लंबे समय की Reel बनाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. परंतु, अब इंस्टाग्राम की अवधि लंबी होने से इंस्टाग्राम यूजर्स बहुत खुश होंगे. हालांकि अभी तक Meta ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है.

क्या होगा कमाई पर प्रभाव

यदि इंस्टाग्राम अपनी Reel की अवधि बढ़ा देगा तो अब इस Platform पर कंटेंट क्रिएटर लंबे Beauty ट्यूटोरियल,  एजुकेशन कंटेंट,  कुकिंग डेमो सहित अन्य बहुत सारे Subjects पर Reel बना सकेंगे. बहुत से क्रिएटर का मानना है कि 90 सेकंड समय सीमा होने के कारण वह इंस्टा पर पूरी जानकारी Share नहीं कर पाते हैं. हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि Reel की अवधि बढ़ाने से Creators की कमाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा, परंतु अब क्रिएटर को अपनी बात अच्छे से रखने के लिए ज्यादा समय मिलेगा

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे