ATM Card पर फ्री में मिलता हैं 5 लाख रु तक का बीमा, इस प्रकार कर सकते हैं प्रोसेस
नई दिल्ली, ATM Card :- पिछले कुछ वक़्त में जिस तरह Saving Accounts की संख्या बढ़ी है, उससे प्रतीत होता है कि शायद हर किसी के पास डेबिट कार्ड (Debit Card) है. आपके पास डेबिट कार्ड तो है लेकिन क्या आपको पता है इस कार्ड के जरिए आपको कौन- कौन सी सुविधाएं मिलती है. अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि इस कार्ड से आपको 5 लाख रूपये तक का जीवन बीमा भी मिलता है. आइए इस बारे में सारी जानकारी पता करते हैं.

ATM के साथ मिलता है दुर्घटना बीमा
जब आप किसी बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवा आते हैं तो बैंक आपको ATM या डेबिट कार्ड देता है. इस कार्ड के जारी होने के साथ ही आपको दुर्घटना बीमा प्राप्त हो जाता है. आपको कितना Insurance मिलेगा यह आपके कार्ड के टाइप पर Depend होता है. बीमा तब शुरू होता है जब Accident की Date से पिछले 90 दिनों के दौरान कम से कम एक बार उस कार्ड को Use किया गया हो.
बीमा की राशि क्लेम करना बेहद आसान
उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति किसी एटीएम का इस्तेमाल 45 दिन से कर रहा है तो वह इस बीमा के लिए योग्य है. अलग- अलग बैंकों की Time Limit भिन्न- भिन्न होती है. यदि आपको बताएं कि इस बीमा में मिलने वाली राशि को आप किस प्रकार Claim कर सकते हैं तो यह एक बेहद ही आसान प्रक्रिया है. मान लीजिए यदि दुर्घटना के दौरान डेबिट कार्ड होल्डर की मौत हो जाती है तो भाई या नॉमिनी संबंधित बैंक में जाकर क्लेम कर सकता हैं.
यहां जाने किस कार्ड पर मिलता है कितना क्लेम
Nominee को इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए बैंक में जाकर एक आवेदन और इसके साथ ही कार्ड होल्डर का Death Certificate, FIR की कॉपी, कार्डधारक पर आश्रित का प्रमाण पत्र इत्यादि जमा करने होंगे. यदि आपको बताएं कि किस कार्ड पर कितना क्लेम दिया जाता है तो यदि आपके पास क्लासिक कार्ड है तो आपको 1 लाख रु, प्लेटिनम कार्ड है तो 1 लाख रु, सामान्य मास्टर कार्ड के लिए 50 हजार रु, प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये और वीजा कार्ड पर 1.5 लाख रु से 2 लाख रु का बीमा मिलता है.
