ज्योतिष

Jyotish News: 19 साल चलती है शनि की महादशा- भिखारी को बना देती है राजा, जाने शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र :- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को बहुत अहम ग्रह माना गया है. शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसलिए जिस व्यक्ति के कर्म अच्छे नहीं होते या उसकी कुंडली में शनि दोष होता है तो उसे बहुत अधिक कष्ट मिलते है. वही कुंडली में शुभ शनि और अच्छे कर्म करने पर व्यक्ति को राजा जैसा सुख भी शनिदेव द्वारा दिया जाता है.परंतु जिनकी कुंडली में बेहतर योग के बावजूद अगर वह लोग गलत या अशुभ कार्य करते हैं तो शनि देव उनके धन की हानि करवाते है. तथा उन्हें कई तरह की मुसीबतों में डाल देते हैं. इस प्रकार शनिदेव की महादशा का व्यक्ति के जीवन के हर क्षेत्र पर बड़ा असर पड़ता है. शनि की दशा में आर्थिक स्थिति, नौकरी, व्यापार, सेहत,  रिश्ते आदि सभी पर प्रभाव पड़ सकता है.

shani dev

शनि की महादशा का फल

आपको बता दें कि यदि कुंडली में शनि मजबूत हो और व्यक्ति के कर्म भी अच्छे हो तो शनि की महादशा में व्यक्ति राजा जैसा सुख तथा सम्मान पाता है. वह व्यक्ति को बेहद अमीर बना देते हैं. उसे खूब ख्याति तथा सम्मान दिलाते हैं. ऐसे व्यक्ति को आसानी से कई स्त्रोतों से धन – दौलत मिलता है. वही अगर कुंडली में अशुभ शनि हो तथा  व्यक्ति के कर्म भी खराब हो तो शनि की महादशा में उसे बहुत धन की हानि होती है. ऐसे मे नौकरी तथा व्यापार में रुकावट आती है तथा व्यक्ति को अनेक बीमारियां घेर लेती है. वह व्यक्ति अभाव और कष्टों में जीवन बिताता है.

शनि की महादशा के दौरान ना करें ये काम

शनि की महादशा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है. जैसे विशेषज्ञ की सलाह के बिना नीलम धारण ना करें. कोई भी गलत आचरण ना करें. नशे से दूर रहे. महिलाओं, बुजुर्गों, असहायों, मेहनतकश मजदूरों का अपमान ना करें वरना शनिदेव आप से रुष्ट होकर कठोर फल देते हैं. वही आपको बता दें कि शनि की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय भी होते हैं.

शनि की महादशा में सकारात्मक फल पाने के उपाय

आपको बता दें कि शनि की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय भी होते हैं. उपायों को कर कर आप शनि दशा के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं.

  • हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं. इसके पश्चात पेड़ की कम से कम तीन परिक्रमा करें. पीपल के पेड़ की परिक्रमा के बाद शनि देव के मंत्र  “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सह शनैइशराय नमः ” का जाप करें. आखिर में किसी निर्धन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार दान दे.
  • यदि आप शनि की महादशा में Career, व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं तो शनिवार को सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं. इसके पश्चात शाम को उसी पेड़ के नीचे एक बड़ा एक मुखी दीपक लोहे की कटोरी में जलाएं. इसके बाद यहीं पर खड़े होकर शनि चालीसा का पाठ करें. शनि चालीसा का पाठ समाप्त करने के बाद किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन करवाएं साथ ही खुद भी सात्विक भोजन करें.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे