ज्योतिष

Jyotish News: ये तीन राशियां शनिदेव को है बेहद पसंद, इन पर हमेशा बेहरबान रहते है शनिदेव

ज्योतिष, Jyotish :- जब भी लोगों की जुबान पर शनि का नाम आता है, तो वह डरने लग जाते हैं क्योंकि शनि को क्रूर ग्रह माना गया है. सभी ग्रहों में शनि की गति सबसे धीमी है. यदि वह किसी एक राशि में प्रवेश कर जाते हैं, तो ढाई सालों के बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. शनि की चाल बदलने पर कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को इनसे छुटकारा मिल जाता है. शनि ग्रह को लेकर ऐसा भी माना जाता है कि अगर शनि देव किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाए या फिर किसी जातक की कुंडली के अच्छे भाव में आकर विराजमान हो जाए, तो उस व्यक्ति को रातों-रात राजा बना देते हैं.

shani dev

जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं शनिदेव 

व्यक्ति को जीवन की हर खुशियां और ऐशो आराम की प्राप्ति होने लगती है, परंतु दूसरी तरफ अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ स्थान पर आ जाए, तो व्यक्ति को अपने जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शनि न्याय देवता और कर्म फल दाता व्यक्तियों को उनके कर्मों के हिसाब से शुभ या अशुभ फल देते हैं. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां होती है जिन पर शनिदेव प्रसन्न रहते हैं. इन राशि वालों को शनि के ज्यादा कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वह भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी है.

ये है शनिदेव की पसंदीदा राशियां 

तुला राशि :- शनि देव जिन राशियों पर हमेशा अपनी शुभ दृष्टि डालते हैं. उनमें से एक राशि तुला राशि है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के लोगों पर शनिदेव हमेशा ही अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. तुला राशि शनि देव की उच्च राशि है, इस राशि के जातकों पर शनि देव का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ता है. इन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलता है जिस वजह से इनके सारे काम बनते चले जाते हैं.

मकर राशि :- तुला राशि के बाद शनि देव की सबसे ज्यादा कृपा इस राशि के जातकों को ही मिलती है. मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं यानी कि इस राशि पर शनि देव का अधिपत्य हासिल है. क्योंकि यह शनिदेव की अपनी राशि है, इस वजह से इस राशि के जातकों पर शनिदेव अशुभ प्रभाव नहीं डालते. इस राशि के जातक काफी उत्साही, मेहनती और जुनूनी होते हैं.

कुंभ राशि :- मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव है. यह राशि शनिदेव की प्रिय राशियों में से एक है.  शनि देव की कृपा इस राशि पर बनी रहती है, जिस वजह से इस राशि के जातकों को अपने जीवन में आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता. अपने प्रयासों से बड़े से बड़े कार्य में सफलता हासिल कर लेते हैं. इन राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति होती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे