मनोरंजन :- मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को आज हर कोई जानता है, एंटरटेनमेंट के जरिए कपिल शर्मा आज लाखों दिलों पर राज कर रहे है. कॉमेडी के साथ साथ उन्होंने मूवीज़ मेंं भी अपना Luck आजमाया है. हाल ही में 17 March को कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato रिलीज हुई है. Zwigato रिलीज हुए आज पूरे 6 दिन हो चुके हैं. यदि इस मूवी की कमाई की बात की जाएं तो 5वें दिन बीतने के बाद भी यह कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. इस फिल्म में कपिल शर्मा फूड डिलीवरी Boy की भूमिका में नज़र आ रहे हैं.

5वे दिन भी नहीं कर पाई कुछ खास कमाई
बता दें कि Zwigato मूवी Food डिलीवरी बॉय की कहानी पर बेस्ड है. इसमें फूड डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका कपिल शर्मा निभा रहे है. मूवी को रिलीज होने के पुरे 5 दिन बाद बॉलीवुड के खिलाफ अपनी बयानबाजी के लिए जाने वाले राशिद खान उर्फी KRK ने Twitter के जरिए बयानबाजी की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “कपिल शर्मा ने पहली बार ऐसा इतिहास बनाया है कि मंगलवार को उनकी मूवी Zwigato केवल 7500 रुपये की ही कमाई कर पाई, पूरी टीम को बहुत- बहुत मुबारकबाद” KRK का यह ट्वीट Social Media पर जमकर वायरल हो रहा है.
KRK द्वारा मूवी पर की गई बयानबाजी
KRK समय- समय पर बॉलीवुड सितारों पर Tweet करते रहते हैं, जिसके कारण उसे लोगों द्वारा काफी ट्रोल भी किया जाता है, परंतु इसका उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, और वह फिर से कोई ना कोई ट्वीट करके सुर्खियों में आ जाते हैं. इससे पहले भी उन्होंने कपिल शर्मा पर एक Tweet करते हुए उन्होंने कपिल शर्मा को डी-ग्रेड Actor बताया था. उन्होंने कहा था कि लोग उनसे कपिल की फिल्म का रिव्यू करने को कह रहे हैं लेकिन वो डी ग्रेड Actor है वो सी ग्रेड फिल्मों का रिव्यू नहीं करते हैं. इस फिल्म को डायरेक्शन नंदिता दास ने किया है.
कहानी रह गई थोड़ी कमजोर
कपिल शर्मा के खिलाफ किए गए ट्वीट के कारण KRK को कपिल शर्मा के फैंस के द्वारा काफी Troll भी किया जा रहा है, परंतु फैन्स द्वारा किए गए Troll का उस पर कोई असर नहीं होता. फिल्म को मिले Review के अनुसार कपिल शर्मा की Zwigato मूवी में परफॉरमेंस तो अच्छी है परंतु कहानी थोड़ी कमजोर रह गई. जिस वजह से Box ऑफिस पर पूरे 5 दिन बीत जाने के बाद भी यह मूवी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. जिस कारण मूवी पर की जा रही ब्यानबाजी भी सामने आने लगी है.

