Khatron Ke Khiladi 13:- अध्ययन सुमन, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ये सेलेब्स दिखाएंगे स्टंट, यह रही पूरी लिस्ट
मनोरंजन :- खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो (Khatron Ke Khiladi 13) को देशभर में लोगों द्वारा काफी पसंद जाता है. अब तक खतरों के खिलाड़ी के जितने भी सीजन आए हैं, सभी को फैंस का ढ़ेर सारा प्यार और योगदान मिला है. वहीं अब फैंस खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का इंतजार कर रहे हैं. आए दिन सीजन 13 को लेकर नई- नई खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 13 शो TV पर आएगा. इस शो को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं कि अबकी बार शो में कौन- कौन सेलेब्स भाग लेंगे.

जल्द आने वाला है Khatron Ke Khiladi 13
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही एडवेंचर पर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 TV पर आने वाला है. रोहित शेट्टी का यह शो काफी लोकप्रिय रहा है पिछले सीजन में तुषार कालिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था. वहीं अब इसका सीजन 13 आने की खबरें सामने आ रही हैं, परंतु अबकी बार इस सीजन में क्या खास रहने वाला है अभी तक इसकी कोई खास जानकारी नहीं है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
सेलेब्स के बारे में जानने के लिए फैन्स उत्सुक
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में भाग लेने वाले सेलेब्स के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हो रहे है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार अबकी बार इस सीजन में भाग लेने वालों में अध्ययन सुमन, अदिति रावत, Shiv ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अंजली आनंद, एरिका फर्नांडिस, मोहसिन खान आदि सितारों का नाम सामने आ रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में सलमान खान के Show बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे नजर आए थे, शिव First रन अप रहे थे. इस सीजन में क्या खास रहने वाला है यह जानने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
मई में शुरू की जाएगी शूटिंग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग मई महीने से शुरू की जाएगी, जबकि TV पर यह शो 17 जुलाई से ऑनएयर हो सकता है. अब तक आई संभावित लिस्ट के अनुसार सीजन 13 में सौंदर्य शर्मा, अंकिता गुप्ता और नकुल मेहता भी शामिल हो सकते हैं. वहीं अन्य रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सिम्बा नागपाल, शरद मल्होत्रा और हेली शाह भी इस सीजन में शामिल हो सकते हैं. यह रियलिटी शो प्रत्येक Saturday और Sunday को 9:30 बजे TV पर प्रदर्शित किया जाएगा.

