मौसम

Weather Update Today: इन दो दिनों में दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया इन राज्यों में गिरेंगे ओले

नई दिल्ली, Weather Update Today :- पूरे देश में मौसम गतिशील बना हुआ है. फिलहाल मौसम बदलने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है. जी हां आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देश के कुछ राज्यों में आने वाले समय में Weather में परिवर्तन होने वाला है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) इतना ही बना रहेगा इसके अलावा अगले सात दिनों तक ज्यादातर हिस्से में लू चलने की भी कोई आशंका नहीं बन रही है.

barish 2

2 दिन बाद होगी दिल्ली में बारिश 

मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी भी दी गई है कि आज किन किन राज्यों में बरसात होगी और कहां पर ओले गिरेंगे. आइए आपको इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हैं. IMD की Website पर मिली जानकारी के अनुसार Delhi में दो दिन बाद यानी 27 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे हैं. 25 April को मौसम साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 26 अप्रैल को भी मौसम बादलनुमा रहेगा. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

इन क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार 

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में, जबकि पूर्वोत्तर भाग में अगले 24 घंटों के दौरान गरज, बिजली व तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में 28 अप्रैल को भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है. IMD ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका बन रही है.

इन इलाकों में हो सकती है ओलावृष्टि

इस दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, जबकि 27 और 28 अप्रैल को गुजरात में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ में आज ओले आ सकते है. ओडिशा में 27 April को ओले आ सकते है. इसी के साथ विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी ओले गिरने का पूर्वानुमान (Forecast) लगाया जा रहा है. इसके अलावा अगले चार दिनों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि  26 और 27 अप्रैल को केरल में, जबकि 27 अप्रैल को तेलंगाना में भारी वर्षा हो सकती है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे