मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगा नौतपा, सरकार ने जारी की लू से बचने की एडवाइजरी

भिवानी, Weather Update :- फिलहाल गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. हर दिन निकलती चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं हर किसी को परेशान कर रही है. ऐसे में हरियाणा में आने वाले पांच दिन बाद से नौतपा शुरू होगा. इसकी शुरुआत 25 May से होगी और नौ दिनों तक लू और गर्मी से पूरा प्रदेश तपेगा. लू और गर्मी की आशंका के चलते हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. हालांकि, इससे पहले 23 मई को हरियाणा में बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Garmi 2

25 मई से 2 जून तक होगा नौतपा

इस समय Temperature 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. विशेषकर दक्षिणी हरियाणा के जिले हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी में तापमान सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगे आने वाले दिनों में क्षेत्र में नौतपा होगा. 25 मई से शुरू होकर यह 2 जून तक प्रभावित करेगा. विशेषज्ञों की माने तो जब सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में जाता है तो उस नक्षत्र को पूरी तरह से अपने असर में ले लेता है, ऐसे में पृथ्वी तक चंद्रमा की शीतलता नहीं पहुंच पाती है.

किसानों को सता रही धान बुआई की चिंता 

इस वजह से पृथ्वी के तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है. सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है लेकिन गर्मी का भयंकर रूप शुरुआती नौ दिनों में अधिक दिखता है. इन नौ दिनों को ही नौतपा कहा जाता है. दूसरी तरफ, लगातार बढ़ती गर्मी से किसान भी चिंचित है, क्योंकि 15 June से प्रदेश में धान की बुवाई शुरू हो जाती है और इसके लिए पानी की ज्यादा जरूरत होती है. यदि बारिश कम हुई तो किसानों के सामने धान बिजाई के लिए बाधा आ सकती है.

गर्मी से बचने के लिए अपनाये ये उपाय 

हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जरिये Advisory जारी करते हुए प्रदेश के लोगों को लू और गर्मी से बचने को कहा है. एडवाइजरी में बताया गया है कि गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं व बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा ज्यादा है, ऐसे में सभी सावधान रहे. धूप में घूमने वाले लोग, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा है. लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है कि पहले ही सावधानी रखी जाए. लू से बचने के लिए गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, हैट अथवा छतरी का Use करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ORS, नींबू पानी, छाछ, लस्सी आदि का भी सेवन करें.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे