Sapna Choudhary: आखिर स्टेज पर रागिनी गाने वाली लड़की कैसे बनी हरियाणा की धड़कन? सपना चौधरी ने खुद बताया किस्सा
मनोरंजन डेस्क:- हरियाणा की मशहूर डांसर Sapna Choudhary को आज कौन नहीं जानता. लाखों दिलों की धड़कन बनी सपना चौधरी ने हरियाणा को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है. न केवल हरियाणा में बल्कि आसपास के राज्य में भी सपना की अच्छी खासी फैन Fan Following है. उनके हर एक शो में लाखों की भीड़ होती है. सपना के फैंस में न केवल युवा बल्कि बूढ़े, बच्चे और महिलाएं भी शामिल है. अपने दमदार डांस और कातिल अदाओं से सपना हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है.

रागनी सिंगर के रूप में की थी करियर की शुरुआत
सपना चौधरी को हरियाणा की देसी क्वीन कहा जाता है. छोटी उम्र में ही पिता का देहांत होने के बाद घर की जिम्मेदारी सपना पर आ गई थी. इसीलिए सपना ने बहुत ही छोटी उम्र से घर चलाने का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया. परन्तु क्या आप जानते हैं सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत एक रागिनी सिंगर के रूप में की थी. फिर उनकी जिंदगी में एक ऐसा वाकिया हुआ जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
रागिनी गाकर करती थी परिवार का पालन पोषण
सपना चौधरी ने हाल ही में लल्लनटॉप के एक शो के दौरान अपनी Life से संबंधित कई किस्से साझा किए हैं. सपना चौधरी ने शो के दौरान बताया कि वह गाना गाने की शौकीन थी, वह रागिनी गाकर अपने घर का पालन-पोषण करती थी. सपना ने अपनी लाइफ के किस्से Share करते हुए बताया कि , उस समय एक Show के लिए लड़कियों को ढाई से तीन हजार रुपए मिल जाते थे लेकिन शो का कोई निश्चित समय नहीं होता था. Show कभी रात 9 बजे से शुरू होकर सुबह 5 बजे तक भी चलता था. इसके बाद मैंने स्टेज पर एक Singer के रूप में अपना काम शुरू किया.
मशहूर कॉमेडियन झंडू के साथ किया पहला परफॉर्मेंस
सपना चौधरी ने गायक से डांसर बनने का अपना सफर बताते हुए कहा, एक बार वह राजस्थान में शो कर रहे थे. उस वक़्त गाने के साथ-साथ डांस का प्रोग्राम भी होता था. जहां लड़कियां हिंदी और पंजाबी गानों पर Backless ब्लाउज पहनकर डांस करती थीं. सपना ने बताया कि उस शो में डांस करने वाली लड़की आई नहीं थी. तब शो के हेड ने Sapna को डांस करने के लिए कहा, लेकिन तब उन्होंने इंकार कर दिया. फिर शो के Head ने बात करके हरियाणा के मशहूर कॉमेडियन झंडू के साथ Sapna की परफॉर्मेंस करवा दी. . सपना ने बताया, उस शो में उन्होंने अपनी पहली डांस परफॉरमेंस की थी.
2016 से शुरू किये खुद के स्टेज शो
सपना चौधरी ने एक और वाकिया बताते हुए कहा, उनका वह डांस परफॉर्मेंस काफी Hit हुआ. लोग अक्सर Demand करने लगे कि ‘उस लड़की’ को लेकर आओ, जिसने सूट में Dance किया था. सपना चौधरी ने बताया कि उनके शो के हेड को समझ आ गया तो उन्होंने डांसर बुलाना ही छोड़ दिया व कोई ना कोई बहाना बना कर सपना से ही डांस करवा देते. सपना चौधरी ने बताया, ज़ब उन्हें इस बारे में सब समझ आया तो उन्होंने हेड से पैसे बढ़ाने के लिए साफ साफ कह दिया. सपना चौधरी ने साल 2016 से अपने Stage Show करने शुरू कर दिए. आज सपना जिस मुकाम पर है वह अपने एक एक शो के लिए लाखों रुपए चार्ज करती है.

