Bhiwani News: जाने हरियाणा के भिवानी जिले को क्यों कहा जाता है छोटी काशी, ज्यादातर लोगों को नहीं पता कारण
भिवानी :- प्रदेश में कई धर्म के लोग रहते हैं, परंतु सबसे अधिक हिंदू धर्म के लोग रहते है. हरियाणा में सभी धर्म से जुड़े देवी देवताओं के मंदिर स्थापित किए गए हैं. हरियाणा के भिवानी जिले को मंदिरों की अधिकता के कारण छोटी काशी कहां जाता है. भिवानी जिले में करीब 300 से भी अधिक मंदिर है, जिस वजह से इसे Chhoti काशी भी कहा जाता है. वैसे पूरे हरियाणा में आपको मंदिर देखने को मिल जाएंगे लेकिन प्रदेश में सबसे अधिक मंदिर भिवानी जिले में ही है.
1 नवंबर 1966 को हुई हरियाणा की स्थापना
हरियाणा राज्य सबसे पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था इसके बाद वर्ष 1833 में इसे उत्तर प्रदेश का हिस्सा बना दिया गया. जबकि वर्ष 1857 की क्रांति के बाद हरियाणा को पंजाब में मिला दिया गया. तब से लेकर 1966 तक यह पंजाब का ही एक हिस्सा था. 1 November 1966 को इसे पंजाब से अलग कर दिया गया और एक अलग राज्य हरियाणा का निर्माण किया गया. उसके बाद पंजाब और हरियाणा की राजधानी केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को बनाया गया.
भिवानी में ही हरियाणा का शिक्षा बोर्ड
भिवानी में ही हरियाणा राज्य का शिक्षा बोर्ड है. हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी 1969 में हरियाणा अधिनियम संख्या 11 के अनुसार 1969 में अस्तित्व में आया, जिसका मुख्यालय चंडीगढ़ में था, बाद में जनवरी 1981 में इसे भिवानी में स्थानांतरित कर दिया गया.