RBI Update: जाने क्यों गायब हो रहा 2000 रुपए का नोट, न ATM में है न आपके हाथ में
नई दिल्ली :- 8 नवंबर 2016 को PM नरेंद्र मोदी ने देशभर में नोटबंदी की घोषणा थी. जिस कारण 500 और 1000 के पुराने नोटों की वैधता समाप्त कर दी गई थी. वहीं इनके स्थान पर नीले रंग का 2000 रूपये का नोट जारी किया गया था. उस समय सभी के पास नीले रंग का 2000 रूपये का नोट देखने को मिल जाता था. ATM मशीन से भी केवल 2000 रूपये का नोट ही निकल रहा था. समय के साथ- साथ 2000 रूपये का नोट भी कम ही देखने को मिल रहा है.

नोटबंदी के बाद सबसे पहले छपा 2000 रूपये के नोट
फिलहाल अब बाजारों में 2,000 रुपए का गुलाबी नोट बहुत कम देखने को मिल रहा है. देशभर में आरोप लगाए जा रहे थे कि 500 और 1000 रूपये के नोट के बदले यह 2000 रूपये का नोट कालाबाजारी का सरताज होने लगा है. संसद में भी 2000 रूपये के नोट के कम होने से संबंधित सवाल जवाब उठने लगे हैं, आखिर 2000 रूपये के नोट कहां जा रहे है, क्या RBI ने 2000 के नोट छापने बंद कर दिए?
2000 रूपये के नोटों की छपाई हुई बंद
संसद में सवाल का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने बैंकों को आदेश दिए है कि वह 2000 रूपये का नोट ATM में डाले या ना डालें उनकी मर्जी है. RBI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2019- 2020 के बाद से ही 2000 रूपये के नोट छापने बंद कर दिए गए हैं. केवल पहले छापे गए पुराने नोट ही मार्केट में चल रहे है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
पुराने नोट मार्केट में रहेंगे वैध
निर्मला सीतारमण ने बताया कि इस समय 2000 रूपये के नोट छापे नहीं जा रहे है और जो पुराने नोट पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं वह पूरी तरह से वैध है. Market में यदि कोई यह नोट लेने में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है. इसलिए यदि आपके पास 2000 रूपये का नोट आता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फिलहाल 2000 रूपये का नोट बंद नहीं हुआ है. यदि आगे चलकर कभी 2000 रूपये का नोट बंद होता है तो RBI द्वारा इसकी सूचना दे दी जाएगी.
