Haryana News

HKRN के तहत नौकरी करने वाले लाखों कर्मियों की हुई मौज, वेतन में हुई 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

चंडीगढ़ :- सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में काम कर रहे लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने HKRN में काम करने वाले 1.20 लाख कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का वेतन 8 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब HKRN का मूल वेतन 19,900 रुपये से 24 हजार 100 रुपये होगा। कर्मचारी वेतनवृद्धि से खुश हैं।

hkrn vacancy 2024
hkrn vacancy 2024

1 जुलाई 2024 से वेतन लागू होगा

इस वेतन को वित्त विभाग ने जारी किया है। पहली जुलाई से यह बढ़ोतरी लागू होगी। कैटेगरी के हिसाब से वेतनवृद्धि को लागू किया जाएगा। HKR में लेवल 1 में 71 हजार, लेवल 2 में 26,915 और लेवल 3 में 22 हजार लोग काम करते हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, दिल्ली व चंडीगढ़ की कैटेगरी 1 में शामिल हैं, जबकि पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी व जींद की कैटेगरी 2 में शामिल हैं. कैटेगरी 3 में महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह व चरखी-दादरी जिले शामिल हैं।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे