फाइनेंसनई दिल्ली

LIC NEWS: अपनी बंद पड़ी LIC पॉलिसी को ऐसे करें दोबारा शुरू, मिल रहा है शानदार ऑफर

नई दिल्ली (LIC) :- केंद्र सरकार ने लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए और उन्हें भविष्य की चिंता से निजात दिलाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हुुई है. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण पॉलिसी एल आई सी इंडिया पॉलिसी है. इस पॉलिसी की शुरुआत January 2021 में की गई थी. अब एल आई सी इंडिया ने अपने ऐसे ग्राहकों जिनकी Policy बंद हो चुकी है, उसको फिर से शुरू करवाने का एक ओर मौका दिया है. जिनकी पॉलिसी समाप्त हो चुकी है वह फिर से अपनी पॉलिसी को शुरू कर पाएंगे.

lic

बंद पॉलिसी शुरू करवाने का LIC ने दिया मौका

बता दें कि कंपनी ने ग्राहकों को बंद पॉलिसी फिर से शुरू करने के लिए Special रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है. इस योजना के अंतर्गत प्लान को दोबारा शुरू करने के लिए बीमाधारक को Late फीस पर 30% तक की छूट दी जाएगी. छूट का प्रतिशत पॉलिसी के प्रकार और ग्राहकों की LIC प्रीमियम अकाउंट पर निर्भर करती है. बता दे कि पॉलिसी होल्डर के लिए अलग- अलग Plan के लिए प्रीमियम अकाउंट होता है, जिसका भुगतान ग्राहकों को Plan के हिसाब से करना होता है, परंतु कभी-कभी डेटलाइन के अंदर पेमेंट न करने पर Policy लैप्स हो जाती है.

1 फरवरी से 24 मार्च तक की गई नई डेडलाइन निर्धारित

LIC ने ऐसे पॉलिसी होल्डरों को जिनकी पॉलिसी प्रीमियम में भरने की वजह से बंद हो गई थी ऐसे ग्राहकों को एक और मौका दिया है. LIC ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि जिस भी ग्राहक की एल आई सी पॉलिसी बंद हो गई है वह लेट फीस देकर दोबारा पॉलिसी को शुरू करवा सकता है. एल आई सी ने इसके लिए डेटलाइन एक February 2023 से 24 March 2023 के बीच निर्धारित की है. LIC 100001 रुपये से 3,00,000 रुपए के प्रीमियम पर 25% की छूट देगी, जबकि 3 लाख से अधिक प्रीमियम राशि पर 30% की छूट दी जाएगी.

ग्राहकों के लिए चलाया जाएगा रिवाइवल डेट कैंपेन

ऐसी पॉलिसी जो Premium भुगतान वाले Term में लैप्स हो चुकी है और जिनका रिवाइवल डेट तक जिसका टर्म पूरा नहीं हुआ है, ऐसे ग्राहकों को इस कैंपेन में शामिल किया गया है. एल आई सी के रिवाइवल कैंपेन का फायदा हाई रिस्क प्लान जैसे Health इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और Multiple रिस्क पॉलिसी को नहीं मिलेगा. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए पॉलिसी होल्डर LIC की ऑफिशियल वेबसाइट से रिवाइवल फॉर्म Download कर सकते हैं.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे