Haryana News

हरियाणा मे BPL राशन कार्ड बनने फिर से शुरू, 2 लाख से ज्यादा परिवारों को फिर मिला BPL Card

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के BPL परिवारों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. यदि आप भी हरियाणा राज्य में रहते हैं और आपका भी BPL राशन कार्ड है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. BPL Ration Card धारक आज की इस खबर को सुनकर खुशी से झूम उठेंगे. कुछ महीने पहले ही हरियाणा सरकार की तरफ से लाखों लोगों के राशन कार्ड काटे गए थे. इन परिवारों में ऐसे परिवार भी शामिल थे जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम थी, फिर भी उनका BPL राशन कार्ड काट दिया गया था.

ration card holder

BPL राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर  

अब सरकार की तरफ से दोबारा इनकम को वेरीफाई किया जा रहा है, जिसके बाद अब दोबारा से लोगों के नए BPL राशन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं. प्रदेश के CM मनोहर लाल खट्टर की तरफ से नए BPL लाभार्थियों से संवाद में कहा गया कि प्रदेश के सभी परिवारों का डाटा परिवार पहचान पत्र से जोड़ा जाएगा. वहीं सरकार की इस नई नीति की वजह से BPL परिवारों के लिए वार्षिक आय सीमा भी 1 लाख 20 हजार रूपये से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रूपये कर दी गई थी.

घर बैठे ही ऑटोमेटिक तरीके से बनाए जाएंगे नए राशन कार्ड

आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. वही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुछ आय पुन: सत्यापन के मामले भी विभाग के पास आए हैं, उनमें से पात्र परिवारों का BPL कार्ड दोबारा बनाना शुरू किया गया है. किसी भी पात्र लाभार्थी को कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, घर बैठे ही ऑटोमेटिक तरीके से पात्र लाभार्थियों का नया राशन कार्ड बन जाएगा. विभाग की तरफ से इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे