ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki Fronx: Maruti ने लॉन्च की अपनी सस्ती कार, जानिए सभी वेरिएंट का रेट और फीचर

ऑटोमोबाइल :- यदि आप भी इन दिनों एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दे कि मारुति सुजुकी कंपनी की तरफ से बड़ा धमाका करते हुए Maruti Suzuki Fronx को लांच किया गया है. इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 7.46 लाख रूपये है. बता दे कि बलेनो हैचबैक पर आधारित Fronx एक कूपे एसयूवी है. कंपनी की तरफ से January Month ही  इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी.

Maruti Suzuki

मारुति सुज़ुकी ने किया आज भारतीय बाजारों में बड़ा धमाका  

भारत में इस कार को आप नेक्सा शोरूम से खरीद सकते हैं. इसे महज 11000 रूपये की बुकिंग के साथ बुक करवाया जा सकता है. इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की कीमत 13.13 लाख रूपये है. कंपनी की तरफ से इसे सिगमा, डेल्टा, डेल्टा प्लस जीटा और अल्फा जैसे पांच वैरीअंट में पेश किया गया है. कंपनी की तरफ से इस एसयूवी को कई कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है. इस एसयूवी के कलर्स की बात की जाए तो आर्कटिक व्हाइट, ग्रैंडर ग्रे, अर्थन ब्राउन, स्प्लेंडिड सिल्वर, ऑपुलेंट रेड, अर्थन ब्राउन ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ, ऑपुलेंट रेड ब्लूश ब्लैक आदि शामिल है और स्प्लेंडिड सिल्वर ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध है.

SUV में है दमदार इंजन 

कंपनी की तरफ से इसे दो इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध करवाया गया है. कंपनी ने इस SUV में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, NA पेट्रोल इंजन दिया है. ये इंजन 89bhp की शक्ति और 113Nm का टार्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल यूनिट और AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है. वहीं दूसरी ओर ये 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है. ये इंजन 99bhp की शक्ति और 147Nm का टार्क विकसित करने के लिए ट्यून किया गया है.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

Fronx के विभिन्न मॉडल्स की कीमतें 

  • Sigma 5MT : 7,46,500 रूपये
  • Delta 5MT : 8,32,500 रूपये
  • Delta AGS : 8,87,500 रूपये
  • Delta+ 5MT : 8,72,500रूपये
  • Delta+ AGS : 9, 27,500 रूपये
  • Alpha Dual Tone MT : 11,63,500 रूपये
  • Alpha Dual Tone AT : 13,13, 500 रूपये

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे