Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
चंडीगढ़, Haryana Weather News:- पिछले 2 दिन से हरियाणा में बारिश का दौर जारी है. हरियाणा में कल ही मानसून ने दस्तक दी है. आज भी कुछ क्षेत्रों में बारिश देखी गई है. बारिश के कारण आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है. जैसा की मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान (Haryana Weather News) जारी किया गया था कि 24 June के बाद हरियाणा में मौसम बदलने वाला है उसी के अनुसार 2 दिन से बारिश हो रही है. फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से आगे आने वाले दिनों में किस प्रकार का मौसम रहेगा इस बारे में अपडेट दी गई है. आइए आपको सारी खबर विस्तार पूर्वक बताते हैं.

सात जिलों में भारी बारिश का Alert
मौसम विभाग की तरफ से आज 26 जून को हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट (Haryana Weather Update) जारी किया गया है. IMD ने बताया है कि दोपहर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में भारी वर्षा होगी. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की Speed से हवाएं चलेंगी. राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व सिरसा में भारी बारिश हो सकती है. यहां गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना बन रही है.
#NOWCAST #HARYANA pic.twitter.com/vhDRgkNjoW
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 26, 2023
सुबह से ही हो रही बारिश
बाकी बचे अन्य Districts कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी में गरज चमक के साथ तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक किसी प्रकार का मौसम बना रहेगा. अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिलेगी. आज सुबह से ही कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग की तरफ से आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, मगर यह कब आएगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
शाम के वक्त हो सकती है बारिश
वर्तमान में पूरे GT रोड बैल्ट में अगले कुछ घंटों के लिए Yellow Alert जारी है. जिन क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश के लिए चेताया गया है उनमें अभी एक दो घंटे के लिए बारिश संभावित नहीं है. हो सकता है कि शाम के वक्त इन इलाकों में बारिश हो. बीते 6 घंटों में मौसम विभाग की सूचना के मुताबिक करनाल में 1.5 एमएम, महेंद्रगढ़ में 63.5 एमएम, रेवाड़ी में 0.5 एमएम, गुरुग्राम में 47 एमएम बारिश हुई है. इससे पहले रात को सिरसा में 8 mm और फतेहाबाद में हल्की वर्षा हुई.

